देहरादून: भव्य होगा धामी सरकार का जश्न

सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 23 से 30 मार्च 2025 तक प्रत्येक विधानसभा/ब्लाक स्तर पर ‘‘जन सेवा’’ थीम के साथ बहुउदेशीय एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 23 मार्च 2025 को देहरादून परेड ग्राउंड में जनपद एवं राज्य स्तरीय वृहद बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे। राज्य के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। जन सेवा कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी है।

परेड ग्राउंड में 23 मार्च को मनाया जाएगा जन सेवा दिवस Dhami Government

देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले जन सेवा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुक्रवार को सभी नोडल, सहायक नोडल एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले जन सेवा कार्यक्रम की समुचित तैयारियों को समय से पूर्ण किया जाए। शिविर में विभाग स्टॉलों पर विभाग की प्रगति को प्रदर्शित करें। सरकार(Dhami Government) की योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए। वृहद चिकित्सा शिविर में जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच हेतु सम्पूर्ण व्यवस्था की जाए। जिससे आम जन मानस को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर गठित महिला समूहों, स्वयं सहायता समूहों, गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए। जन सेवा कार्यक्रम के आयोजन हेतु मुख्य पंडाल, स्टॉल, टैंट, बैरिकेडिंग, पेयजल, जलपान, यातायात, पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की समुचित व्यवस्था को त्रुटिरहित समय से पूरा किया जाए।बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी जय भारत, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित सभी नोडल, सहायक नोडल एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंडो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू

Sun Mar 23 , 2025
इंडो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू,सागर मलिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेंजर्स ग्राउण्ड, देहरादून में कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा आयोजित इण्डो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला(Trade Fair Uttarakhand) तथा पर्यटन महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारत और नेपाल के स्थानीय उत्पादों पर आधारित स्टालों का […]

You May Like

Breaking News

advertisement