भीष्म कुण्ड बाण गंगा तीर्थ के महंत बने जयनारायण दास

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी, दूरभाष – 9416191877

कई राज्यों से आय संत समाज एवं गांव वासियों द्वारा जयनारायण दास को मंत्रोच्चारण के साथ विधिविधान से महंत बनाया गया।

कुरुक्षेत्र, 23 मार्च : गांव नरकातारी में स्थित भीष्म कुंड बाण गंगा तीर्थ मंदिर में ब्राह्मलीन पूज्य महंत रामदास जी की पुण्यतिथि 22 मार्च 2025 दिन शनिवार को मंदिर परिसर में हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया तथा महंत जय नारायण दास महाराज को सर्व संत समाज एवं समस्त ग्रामवासियों की सहमति से नया महंत घोषित किया गया इस उपलक्ष्य में आज महंत जय नारायण दास को पूरी विधि विधान के साथ चादर की रस्म अदा की गयी। इस चादर विधि में सर्व संत समाज एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। संत समाज की तरफ से षडदर्शन साधुसमाज के संरक्षक श्रीमहंत बंशी पुरी महाराज,अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर, उपाध्यक्ष महंत गुरुभगत सिंह, कोषाध्यक्ष महंत महेश मुनि, संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, सचिव महंत सुनील दास, महंत स्नेह दास, गोविंदानंद आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि महाराज, महंत गोपाल दास जी महाराज, विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक जगतगुरू भैया जी महाराज, श्रीमहंत अयोध्या दास महाराज, श्रीमहंत योगिराज रघुबीर दास, एवं कई राज्यों से आए सर्व संत समाज व नरकातारी गांव के सरपंच मास्टर केहर सिंह, पूर्व सरपंच धर्म सिंह, पूर्व सरपंच सतबीर सिंह बलदेव सिंह, अनिल कुमार, रमेश कुमार एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देना है तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ…..भजन पर श्याम प्रेमी झूम उठे

Sun Mar 23 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति ने किया श्री खाटू श्याम मंदिर में श्याम संकीर्तन आयोजित। कुरुक्षेत्र, 23 मार्च : श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति (रजि.) खाटू धाम कुरुक्षेत्र द्वारा श्री खाटू श्याम मंदिर में श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया। श्री श्याम मंदिर (कुरुक्षेत्र धाम) […]

You May Like

Breaking News

advertisement