एसवीएसयू के विद्यार्थियों ने हैकाथॉन में लहराया परचम

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 94161 91877

भारत शक्ति वर्ग में टीम रही अव्वल, हैकाथॉन में 3500 टीमों में से टॉप 50 में स्थान बनाया।

पलवल,6 सितंबर : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एवं आईटी विभाग के छात्रों ने ‘डीकोड एसआईएच 2026’ राष्ट्रीय हैकाथॉन में बड़ी सफलता हासिल की है। देशभर की 3,500 से अधिक टीमों को पछाड़ते हुए विश्वविद्यालय की टीम ने दिल्ली ज़ोन में टॉप 50 में जगह बनाई और फिर ‘भारत शक्ति’ वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। इसके लिए उन्हें तीस हज़ार का नकद इनाम भी प्राप्त हुआ।
बी.टेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग तीसरे वर्ष के छात्र गौरव के नेतृत्व में बनी इस टीम में उनके सहपाठी आदित्य शर्मा, निखिल, सुदेश और बी.टेक सीएसई एआई-एमएल तीसरे वर्ष के छात्र पीयूष शामिल रहे। छात्रों ने आपदा के समय त्वरित राहत और बचाव कार्य के लिए एक विशेष ऐप तैयार किया है। इस बेहतरीन काम को देखते हुए ‘स्विचकोड’ और ‘कोडमेट.एआई’ जैसी प्रमुख कंपनियों ने टीम के सभी सदस्यों को सीधे नौकरी के साथ ऑफर दिए हैं।
विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने कंप्यूटर साइंस विभाग की चेयरपर्सन प्रोफेसर उषा बत्रा के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन की विशेष रूप से सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में छात्रों ने यह मुकाम हासिल किया। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने इस शानदार उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता संस्थान में दिए जा रहे व्यावहारिक ज्ञान और नवाचार के माहौल को दर्शाती है। चेयरपर्सन प्रोफेसर उषा बत्रा ने बताया कि इसके लिए विद्यार्थियों ने काफ़ी मेहनत की है। नेशनल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों ने तैयारी शुरू कर दी है। सभी विद्यार्थियों ने कुशल मार्गदर्शन के लिए अपने शिक्षकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस पर हम यह उपलब्धि अपने शिक्षकों को समर्पित करते हैं।
जीती गई राशि का चेक दिखा कर प्रसन्नता जताते एसवीएसयू के विद्यार्थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षक का सम्मान पद से नहीं, व्यक्तित्व और ज्ञान से होता है : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Sun Sep 6 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने शिक्षकों को प्रदान किया लाईफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड तथा बेस्ट रिसर्चर अवार्डशिक्षक दिवस पर केयू में एट होम कार्यक्रम का आयोजन। कुरुक्षेत्र, 6 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. […]

You May Like

Breaking News

advertisement