
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में अस्थाई कर्मचारियों को वेतन वीस हजार रुपए महीने एवं सेवा नियमावली बनाने तथा बरेली कॉलेज बरेली को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांगों को लेकर उप प्राचार्य प्रो वंदना शर्मा को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी दोपहर एक बजे अपने पूर्व निर्धारित समय समय पर प्राचार्य कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे, प्राचार्य प्रो राय के न मिलने और फोन वंद जाने पर उप प्राचार्य प्रो वंदना शर्मा को फोन किया और फिर प्रो वंदना शर्मा ने आकर ज्ञापन लिया, अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि हम लगातार इन मांगों को बरसो से उठा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सचिव हरीश मौर्य ने खाली पदों पर समायोजन करने की बात रखी है। जितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि यदि वेतन आदि मामलों पर शीघ्र समाधान नहीं होता है तो फिर जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन कार्यक्रम में संजीव पटेल, सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पूरनलाल मसीह, उपाध्यक्ष भीकम सिंह, राजाराम, श्रीराम, सूर्य प्रकाश शर्मा, अरविंद यादव, विशाल,गंगा प्रसाद, रामपाल,वली अहमद आदि कर्मचारी मौजूद रहे।


