वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने बिखेरा जलवा, सराही गई नशा मुक्ति नाटिका

वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने बिखेरा जलवा, सराही गई नशा मुक्ति नाटिका।

सगड़ी (आजमगढ़): स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं सावित्री देवी बालिका विद्यालय जीयनपुर में रविवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमे विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने नाटक, कौवाली,गायन नृत्य, युगल नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। उपस्थित लोगों ने बच्चों के कार्यक्रम की खुले मन से तारीफ की।
वार्षिकोत्सव की शुरुआत मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर मनीष कुमार मिश्रा के द्वारा माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ। सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, स्वागत गीत, वेलकम सांग, शौर्य गीत, शहीद गीत, नशा मुक्ति नाटिका,कव्वाली, डांस आदि की प्रस्तुति को लोगो ने खूब सराहा और तालिया बजाई।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप तिवारी ने किया। विद्यालय के प्रबंधक ज्ञानेंद्र मिश्रा ने विद्यालय की प्रगति की विस्तृत रूपरेखा बताया और आगतों का सम्मान किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव, पूर्व विधायक वंदना सिंह, प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह, भाजपा नेता प्रवीण कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख बहादुर चौबे, दिवाकर सिंह, जय प्रकाश पांडेय ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामना दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ठठेरा समाज के लोगों ने भरा हुंकार समाज मे शिक्षा , स्वास्थ व रोजगार पर कार्य करेंगे

Mon Mar 24 , 2025
ठठेरा समाज के लोगों ने भरा हुंकार समाज मे शिक्षा , स्वास्थ व रोजगार पर कार्य करेंगे गोरखपुर के हरियाली मैरेज लॉन में ठठेरा समाज का होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश के कोने कोने से आए ठठेरा लोग एकत्रित हुए इस समारोह में सभी जिलों से […]

You May Like

advertisement