शीतला धाम में सात दिन तक चलेगी अमृतमयी भागवत कथा

=वृंदावन के डॉक्टर श्याम सुंदर पाराशर महाराज जी बहाएंगे ज्ञान गंगा।
सगड़ी (आजमगढ़): सगड़ी तहसील के हरसिंहपुर गांव स्थित माता शीतला धाम में 23 मार्च से 30 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। विख्यात कथावाचक डॉ श्याम सुंदर पाराशर महाराज वृंदावन यज्ञ पर्यंत भागवत कथा से क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित करेंगे।
श्री शारदा माता सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिता स्वर्गीय पारसनाथ सिंह, माता स्वर्गीय सुमित्रा सिंह तथा पूर्वजों की स्मृति एवं जनकल्याण के लिए श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 23 मार्च से 30 मार्च तक रखा गया है। वृंदावन धाम के डॉक्टर श्याम सुंदर पाराशर महाराज जी भागवत कथा से श्रद्धालुओं को अभिसिंचित करेंगे। 30 मार्च को हवन प्रसाद के साथ कथा और ज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति होगी। आयोजक मंडल के रीता सिंह, राजेश कुमार सिंह, कंचन सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, पूजा, प्रशांत कुमार सिंह, सुशांत एवं शशांक सिंह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक सप्ताह पूर्व से ही जुटे हुए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम श्री नवोदय विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्य ने बाटी पोषण पोटली

Thu Mar 20 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत पीएम श्री नवोदय विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्य ने बाटी पोषण पोटलीरायबरेली-जनपद में चल रहे 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान अंतर्गत आज दिनांक 20 मार्च 2025 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जनपद रायबरेली द्वारा प्रधानाचार्य श्री चंदन वागीश तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर अनुपम […]

You May Like

Breaking News

advertisement