शिव विवाह की कथा सुनना बड़ा ही पुण्यदाई होता है =नीलमणि शास्त्री

सगड़ी ( आजमगढ़): सगड़ी तहसील के मिश्रपुर लाटघाट में चल रहे शतचंडी महायज्ञ में रविवार को शिव विवाह की महिमा का वर्णन करते हुए नीलमणि शास्त्री ने कहा कि शिव विवाह का श्रवण सब तरह से फलदाई होता है। शिव भक्तों को यह कथा रोमांचित और आनंदित भी करती है। भोलेनाथ की बरात का वर्णन करते हुए नीलमणि शास्त्री ने कहा कि शिवजी जब बरात लेकर चलने लगे तो उनकी बरात में भूत-प्रेत,बेताल सब मगन होकर नाच रहे थे। भगवान शिव स्वयं नंदी पर विराजमान थे और गले में नाग की माला धारण किए हुए थे, साथ में भगवान विष्णु और ब्रह्माजी भी देवताओं की टोली लेकर चल रहे थे। त्रिलोक शिव विवाह के आनंद से मगन हो रहा था। हर तरफ शिवजी के जयकारे लग रहे थे। बरात नगर भ्रमण करते हुए देवी पार्वती के पिता राजा हिमाचल के द्वार पहुंची। द्वार पूजा के समय परीक्षन करने आई महिलाएं उनका स्वरूप देखकर डर कर भाग चली। उनकी सास मैना देवी बेहोश हो गई। कथा पीठ पर ही उन्होंने शिव पार्वती विवाह का मथुरा से आए कलाकारों द्वारा मंचन भी कराया। श्रद्धालुओं ने इस दृश्य का खूब आनंद लिया। यज्ञ के आयोजक ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कथा में पधारे श्रद्धालुओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम पटेल, विशाल गुप्ता, प्रेम प्रकाश यादव, रमेश यादव, महात्मा राय, डबलू मिश्रा, टप्पू सिंह आदि लोगों ने भगवान भोलेनाथ की आरती उतारी और कथावाचक नीलमणि शास्त्री को माला अर्पित कर सम्मानित किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरदार भगत सिंह, राजगुरु, और सुखदेव के बलिदान दिवस पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा तिरंगा पद यात्रा का हुसैनी वाला बॉर्डर पर फूलों की वर्षा करके किया गया स्वागत

Tue Mar 25 , 2025
बजरंग दल के सदस्यों द्वारा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया-राहुल धवन (पंजाब)फिरोजपुर 24 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= देश की खातिर शहीद हुए स:भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जी के बलिदान दिवस पर बजरंग दल, और विश्व हिंदू परिषद फिरोजपुर द्वारा फाजिल्का से आए […]

You May Like

advertisement