मैजिक मग का जादू देख सब दंग

स्टार्टअप शुरू करने की उर्जा दे रहा है हरियाणा पवेलियन।

कुरुक्षेत्र, अमित गुप्ता : 3 दिसम्बर : मैजिक मग का जादू देखकर सब दंग रह जाते हैं। पहले तो सब काला दिखाई देता है लेकिन जैसे ही काले मग में गरम चाय या गरम पानी डाला जाता है तो मैजिक शुरू हो जाता है। देखते ही देखते काला मग सुंदर रूप ले लेता है और उसके अंदर छिपी सुंदर कलाकृतियां दिखाई देने लग जाती हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में लगाए गए हरियाणा पैवेलियन में इस बार जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों के स्टाल सबके आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। खासतौर पर बीएससी प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग की अंतिम वर्ष की छात्रा शिवानी द्वारा लगाए गए स्टाल पर मैजिक मग का जादू देखकर सब पर्यटक ठहर जाते हैं और मग को बड़ी उत्सुकता से देखते हैं और उसके जादू को जानने की कोशिश करते हैं।
शिवानी ने बताया कि वह दो तरह के मग तैयार कर रही है। सबसे ज्यादा मांग मैजिक मग की है। इसके अतिरिक्त चाभी के छल्ले व टी-शर्ट पर पर्यटकों की मनपसंद फोटो को वो सुंदर रूप देती है। भविष्य में स्टार्टअप के माध्यम से आगे बढ़ने के बारे में सोचा है। वह पहली बार इस प्रकार स्टाल लगा रही है लेकिन पर्यटको का जो रूझान मिल रहा है वह उसे आगे बढ़ने के लिए उर्जा प्रदान कर रहा है। कुवि के मीडिया एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के कुशल मार्गदर्शन में छात्रों को भविष्य का उद्यमी बनाने के लिए यह प्रयास शुरू किया गया ताकि वह अपना कला का प्रदर्शन कर सकें और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की उर्जा मिल सके। यह वो मंच है जहां पर बच्चे स्टार्टअप के माध्यम से अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित होते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खुम्ब उत्पादन और मधुमक्खी पालन में उद्यमिता की अपार संभावनाएं : कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार

Thu Dec 4 , 2025
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में किया खुम्ब उत्पादन और मधुमक्खी पालन केंद्र का उद्घाटन। पलवल, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने बुधवार को विश्वविद्यालय में खुम्ब उत्पादन केन्द्र एवं मधुमक्खी पालन केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खुम्ब उत्पादन और […]

You May Like

advertisement