खुम्ब उत्पादन और मधुमक्खी पालन में उद्यमिता की अपार संभावनाएं : कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में किया खुम्ब उत्पादन और मधुमक्खी पालन केंद्र का उद्घाटन।

पलवल, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने बुधवार को विश्वविद्यालय में खुम्ब उत्पादन केन्द्र एवं मधुमक्खी पालन केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खुम्ब उत्पादन और मधुमक्खी पालन में उद्यमिता की अपार संभावनाएं हैं। विद्यार्थी इनके माध्यम से न केवल अच्छी कमाई कर सकते हैं, बल्कि किसानों को भी प्रशिक्षण देकर आमदन बढ़ाने में यह दोनों व्यवसाय लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उन्नत नस्ल के खुम्ब उत्पादन को बढ़ावा देने और मधुमक्खी पालन को व्यवसाय के तौर पर प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि कृषि से जुड़े सहायक व्यवसायों में रोज़गार की काफ़ी संभावनाएं हैं। इससे अन्य बेरोजगारों को भी रोज़गार दिया जा सकता है। कृषि संकाय के डीन प्रोफ़ेसर डीवी पाठक ने दोनों प्रोजेक्ट के बारे में कुलगुरु के सामने पूरी जानकारी दी। खुम्ब उत्पादन केन्द्र की संचालक डॉ. स्मिता श्रीवास्तव, राखी और अमन ने ढींगरी खुम्ब की विशेषताओं के बारे में अवगत करवाया। डॉ. गुरप्रीत ने मधुमक्खी पालन केंद्र एवं इसके उत्पादों के महत्व पर जानकारी दी। इस अवसर पर ग्रीन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरपर्सन प्रोफेसर सुनील गर्ग, कुलगुरु के विशिष्ट कर्तव्य अधिकारी संजीव तायल, डी. वॉक हॉर्टिकल्चर की विद्यार्थी सपना, सोनिया और जतिन सहित काफ़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
खुम्ब उत्पादन केंद्र का उद्घाटन करते कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी ने किया जैतूपुर स्थित सॉलिड वेस्ट निस्तारण प्लांट का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

Thu Dec 4 , 2025
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत कूड़ा निस्तारण वैज्ञानिक पद्धति से किया जाए:डीएम रायबरेली, 3 नवंबर 2025जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जैतूपुर स्थित 70 एमटी क्षमता वाले सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का औचक निरीक्षण कर कार्य प्रणाली एवं कूड़ा निस्तारण की क्षमता का विस्तृत अवलोकन किया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ठोस […]

You May Like

advertisement