जिलाधिकारी ने किया जैतूपुर स्थित सॉलिड वेस्ट निस्तारण प्लांट का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

कूड़ा निस्तारण वैज्ञानिक पद्धति से किया जाए:डीएम

रायबरेली, 3 नवंबर 2025
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जैतूपुर स्थित 70 एमटी क्षमता वाले सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का औचक निरीक्षण कर कार्य प्रणाली एवं कूड़ा निस्तारण की क्षमता का विस्तृत अवलोकन किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुरूप वैज्ञानिक पद्धति से कूड़ा निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निर्देश दिया कि नगर क्षेत्र के पुराने ठोस अपशिष्ट (लिगेसी वेस्ट) के निस्तारण के लिए आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जाए। जिससे पर्यावरण सुधार में सकारात्मक परिणाम मिल सके। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्लांट के संचालन में पर्यावरणीय मानकों और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन किया जाए, साथ ही कूड़ा प्रबंधन की सतत निगरानी भी सुनिश्चित हो।
ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह ने बताया कि अब तक 35,000 टन लिगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक प्रोसेसिंग एवं निस्तारण किया जा चुका है, जिससे शहर के पुराने कूड़ा ढेरों में उल्लेखनीय कमी आई है और पर्यावरणीय सुधार में भी सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 29,000 मीट्रिक टन अपशिष्ट का निस्तारण निविदा प्रक्रिया के माध्यम से कराया गया है, वहीं शेष अपशिष्ट का निस्तारण नगर पालिका परिषद रायबरेली द्वारा स्वयं के संसाधनों से पूर्ण कराया गया है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधिवक्ता दिवस के प्रोग्राम में रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज प्रबंधक यशपाल सिंह एडवोकेट

Thu Dec 4 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत अधिवक्ता दिवस के प्रोग्राम में रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज प्रबंधक यशपाल सिंह एडवोकेट हमारे बड़े भाई बीके शुक्ला द्वारा विशाल ऑस्मती चिन्ह देकर सम्मान किया एडवोकेट अभिषेक तिवारी सदर विधानसभा अध्यक्ष अपना दल एक पार्टी बहुत-बहुत धन्यवाद

You May Like

advertisement