गोविंदानंद आश्रम में सावन के दूसरे सोमवार लगी भक्तों की भीड़

गोविंदानंद आश्रम में सावन के दूसरे सोमवार लगी भक्तों की भीड़

श्रावण मास के उपलक्ष्य में आश्रम में चल रही शिव महापुराण कथा।
रविवार को हुआ शिव पार्वती विवाह।

पिहोवा, प्रमोद कौशिक 21 जुलाई : पिहोवा के शिवपुरी मार्ग में स्थित गोविंदानंद आश्रम में स्थापित शिव मन्दिर में सावन के दूसरे सोमवार को शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध, शहद, मिसरी, बेल पत्थर चढ़ाकर विधिवत् पूजा अर्चना की। मंदिर की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया सावन के दूसरे सोमवार पर कामिका एकादशी समेत सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि योग बनने से इस दिन का विशेष महत्व रहा है। आश्रम में श्रावण मास के उपलक्ष में हो रही शिव महापुराण कथा कल रविवार को हुआ था शिव पार्वती विवाह।
एकादशी के दिन भगवान विष्णु व सावन सोमवार व्रत भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में आज का दिन हर व हरि दोनों की उपासना के लिए खास माना जा रहा है। सावन सोमवार के दिन भगवान शिव के भक्त विधिवत शिव पूजन व जलाभिषेक करने के साथ ही व्रत भी करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से मनवांछित फल की पूर्ति होती है। इस अवसर पर संत समाज के साथ हिसार पिहोवा कुरुक्षेत्र से काफी संख्या में श्रद्धालु महिला मंडली इत्यादि भी मौजूद रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कामधेनु आरोग्य संस्थान में वन महोत्सव एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

Tue Jul 22 , 2025
कामधेनु आरोग्य संस्थान में वन महोत्सव एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजिततावडू , प्रमोद कौशिक 20 जुलाई : जिला नूँह के उपमंडल तावड़ू के अंतर्गत गाँव बिस्सर अकबरपुर स्थित कामधेनु आरोग्य संस्थान में वन महोत्सव एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन।कामधेनु गोधाम में आज वन महोत्सव के साथ-साथ निःशुल्क चिकित्सा […]

You May Like

advertisement