आजमगढ़ : बाढ़ में बही पुलिया का एसडीएम ने लिया संज्ञान, सरकारी धन के दुरुपयोग पर जताई नाराजगी

रिपोर्ट : जगन्नाथ पांडेय

आजमगढ़। पुलिया के बह जाने की सूचना पर उप जिलाधिकारी सगड़ी संजीव कुमार राय और तहसीलदार सगड़ी नवीन निश्चल त्रिपाठी रविवार को मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उप जिलाधिकारी और तहसीलदार सगड़ी तहसील क्षेत्र के खास राजा के महाबल के पूर्वा के पास खेत में करीब चार लाख 80 हजार रुपये की लागत से बनी पुलिया के बह जाने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि राम सिंगार यादव, पंचायत सचिव दीपक मौर्य समेत ग्रामीण मौजूद रहे। करीब 50 मीटर तक बाढ़ के पानी से होकर अधिकारी घटनास्थल तक पहुंचे।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पंचायत सचिव से पूछा कि क्या खंड विकास अधिकारी हरैया आरके सिंह मौके पर पहुंचे थे। सचिव ने बताया कि बीडीओ अभी मौके पर नहीं आए हैं। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि सरकारी धन का जानबूझकर दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराया जाएगा तथा ब्लॉक स्तर से भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

इसके बाद एसडीएम और तहसीलदार ने खरैलिया ढाला और जमुवारी बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव व्यवस्था का जायजा लिया।बेलहिया ढाला के पास तेज बहाव से टूटा संपर्क मार्गबेलहिया ढाला के पास बाढ़ के पानी के तेज बहाव और संपर्क मार्ग टूटने की स्थिति का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ युवक बाढ़ के पानी में नहाते मिले, जिन्हें अधिकारियों ने कड़ी फटकार लगाते हुए वहां से हटाया।एसडीएम ने रौनापार थाना प्रभारी को तत्काल दो आरक्षियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए, ताकि कोई युवक बाढ़ के पानी में नहाने न जाए और संभावित जनहानि को रोका जा सके। साथ ही मौके पर तत्काल चार नावों की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम संजीव कुमार राय ने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और किसी भी प्रकार की जनहानि को रोकना है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement