सेवा पखवाड़ा के दौरान विशेष प्रचार अभियान के तहत जनकल्याणकारी नीतियों की दी जा रही है जानकारी: डा. नरेन्द्र सिंह

जनसंपर्क विभाग का प्रचार अमला गांव-गांव जाकर कर रहा है जागरूक।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 19 सितंबर : जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह ने बताया कि गत 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत विभाग द्वारा विशेष प्रचार अभियान जिले में चलाया हुआ है। उन्होंने बताया कि यह विशेष प्रचार अभियान सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक एमके पांडुरंग के निर्देशानुसार तथा उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा मार्गदर्शन में आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से निरंतर जागरूक करते हुए अपडेट कर रहा है ताकि वे सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि यह विशेष प्रचार अभियान आगामी 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।
जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में विभागीय व सूचीबद्ध भजन पार्टियों और सूचीबद्ध ड्रामा पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत विशेष प्रचार अभियान के तहत आमजन को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों का एक शेड्यूल तैयार किया गया है। इस शेड्यूल के तहत विभाग के कलाकार जिले में शहरों के वार्डों, सेक्टरों और गांव-गांव ग्रामीण क्षेत्र में जाकर आमजन को विभिन्न कल्याणकारी नीतियों की जानकारी देने का काम कर रहे है। ये कलाकार विभिन्न योजनाओं को लेकर तैयार किए गए गीतों, रानियों और नाटकों के माध्यम से आमजन को जागरूक करने का काम कर रहे है। भजन पार्टी के कलाकारों द्वारा गांव-गांव जाकर विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी आमजन को उपलब्ध करवाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को विभागीय भजन पार्टी व सूचीबद्ध ड्रामा पार्टी द्वारा अभिमन्युपुर, उमरी, छपरा, जोगी माजरा में ग्रामीणों को गीतों और रागनियों के माध्यम से प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत करवाया। इसके साथ-साथ आमजन को प्रशासन द्वारा जिला व उपमंडल स्तर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों बारे भी जानकारी प्रदान की जा रही है। विभाग की इस टीम में ड्रामा निरीक्षक विजय कुमार, जगदीश चंद्र एलबीपी, कलाकार राजकुमार शर्मा, राजेन्द्र कुमार, शीश राम,सुमन प्रकाश सहित सूचीबद्ध भजन पार्टी के कलाकार गांव-गांव जाकर अभियान के तहत प्रचार-प्रसार करने का काम निरंतर कर रहे है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुष विश्वविद्यालय में सीएमई: रिसर्च फंडिंग और ईएनटी उपचार पर विशेषज्ञों के व्याख्यान

Sat Sep 20 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 19 सितंबर : श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के शालाक्य तंत्र विभाग द्वारा आयोजित सीएमई कार्यक्रम के पांचवें दिन शुक्रवार को आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने आंख की संरचना (पटल), केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएस), नई दिल्ली की रिसर्च ऑफिसर डॉ. बबीता यादव […]

You May Like

Breaking News

advertisement