महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा चौकी चौराहा स्थित सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से कलेक्ट्रेट गेट तक महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट के नेतृत्व में निकाला गया मार्च

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के आवाहन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी की हल्द्वानी रैली के बाद भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए बेहद निंदनीय और जातिवादी शुद्धिकरण अनुष्ठान के बाद जब लोकसभा में विपक्ष के नेता माननीय राहुल गांधी जी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एफ आई आर दर्ज करने की मांग करते हुए जब इस प्रकरण पर अपना कड़ा रुख अपनाया तो उनके खिलाफ ही हल्द्वानी सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन में एफ आई आर दर्ज कर दी जाती है जिसके विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा चौकी चौराहा स्थित सेठ दामोदर सवरूप पार्क से कलेक्ट गेट तक महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट के नेतृत्व में एक मार्च निकाला गया।
मार्च से पूर्व उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि यह बहुत ही हैरानी की बात है की संविधान मूल्यों का घोर अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उत्तराखंड पुलिस भाजपा की राज्य सरकार के इशारे पर विपक्ष के नेता माननीय राहुल गांधी जी पर ही एफ आई आर दर्ज कर देती है हम सब कांग्रेस जन यह मांग करते हैं कि तुरंत ही दोषी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो और विपक्ष के नेता माननीय राहुल गांधी जी पर जो एफ आई आर दर्ज की गई है उसको तुरंत निरस्त किया जाए अगर ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस पार्टी संगठन सड़कों पर उतरकर इस तानाशाही सरकार के खिलाफ अपने प्रदर्शन को और तेज कर देगी ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी ने कहा की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के प्रति भाजपा एवं आरएसएस समर्थित तत्वों द्वारा किया गया अपमानजनक व्यवहार और कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण किया जाना बेहद निंदनीय और अमानवीय कृत है हम इस मानसिकता की धोर निंदा करते हैं उनहोने कहा कि भारत देश संविधान से चलता है मनुवादी सोच और छुआछूत से नहीं चलता है यह लड़ाई सिर्फ खड़गे जी के सम्मान की लड़ाई नहीं है बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा की लड़ाई है जिसे कांग्रेस पार्टी लड़ती चली आई है और आगे भी लड़ेंगी ।
कांग्रेसी नेता ताराचंद चौधरी ने कहा कि विपक्ष के नेता माननीय राहुल गांधी जी ने जब इस पूरे प्रकरण को उठाया और दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करी तब उत्तराखंड सरकार की दलित विरोधी मानसिकता देखिए कि उसने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय विपक्ष के नेता माननीय राहुल गांधी जी पर ही एफ आई आर दर्ज कर दी हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं ।
उपस्थित कांग्रेस जनो मे रामदेव पाण्डेय , जकीर खान, हेमेंद्र शर्मा, सरताज हुसैन, डॉ हरीश गंगवार, तीरथ मधुकर , साहिब सिंह, उलफत सिंह कठेरिया, सी पी सिंह, प्रेम शंकर आनंद , सी आई माथुर , संदीप चौधरी ,आर पी चौधरी, अमित कुमार , हरीश भारती ,मो जकी, आशीष रुस्तम, राकेश सक्सेना एवं सुरेश दिवाकर आदि लोग शामिल थे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग बरेली विनय शर्मा। गौशाला चारे घोटाले की जांच करने पहुंचे फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत

Tue Sep 1 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी एक्स ई एन विनय शर्मा फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत गौशाला चारे घोटाले की जांच करने पहुंचे। आपको बताते चलें कि शासन के निर्देश पर एक सप्ताह में जांच कर आख्या मांगी गई थी मगर एक महा बाद जांच करने पहुंचे अधिकारी। […]

You May Like

Breaking News

advertisement