राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ के पदाधिकारियों एवं नगर पंचायत सभासदों के द्वारा कान्हा गौशाला के निरीक्षण के दौरान मचा हड़कंप

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ के पदाधिकारीयों एवं नगर पंचायत सभासदों के द्वारा फतेहगंज पश्चिमी कान्हा गौशाला के निरीक्षण के दौरान हड़कंप मच गया। गौ रक्षा संघ के पदाधिकारी और सभासदों ने गौशाला में भूसा, हरा चारा और चोकर न मिलने पर जताई नाराजगी। एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे लेखपाल आदित्य गंगवार ने किया निरीक्षण।
राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ के पदाधिकारीयों एवं सभासदों का आरोप है कि गौशाला में अव्यवस्थाओं को लेकर कर्मचारी और केयरटेकर से सवाल-जवाब करने पर वह कोई सही जवाब नहीं दे पाए।
राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमकार श्रीवास्तव एवं प्रदेश सह प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा और नगर पंचायत सभासद अबोध सिंह और धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर ने आरोप लगाया बताया कि गौशाला में गोवंश को दिया जा रहा भूसा भी खाने योग्य नहीं था। भूसा काला, सीलन युक्त और दुर्गंध वाला मिला। और पशुओं के पीने वाले पानी में मार तमाम गंदगी थी।
उन्होंने तुरंत मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला से फोन पर बात कर गौशाला में हो रही चारे घोटाले एवं अनियमितता की शिकायत की। एसडीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए लेखपाल आदित्य गंगवार को मौके पर भेजा। लेखपाल ने गौशाला का निरीक्षण कर मीरगंज उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला को रिपोर्ट भेजी। गौशाला निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमकार श्रीवास्तव , प्रदेश प्रभारी दीनानाथ श्रीवास्तव, प्रदेश सह प्रभारी वीरेंद्र कुमार शर्मा , जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सभासद अबोध सिंह, सभासद धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर, ब्रज क्षेत्र प्रभारी राजवीर शर्मा , सूरज , हरीश , हरि ओम , दीनानाथ श्रीवास्तव , ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष हरि ओम ,हरीश प्रजापति, करण सिंह, सूरज धनगढ़, प्रमोद मिश्रा, दुर्गा प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सील ओटी खुल गई तो स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी क्यों

Tue Sep 1 , 2026
अर्बन हॉस्पिटल मामले में एफआईआर तक नहीं, सांठगांठ के आरोपों ने बढ़ाए सवाल—छापेमारी के बाद फिर कैसे खुल जाते हैं कथित फर्जी अस्पताल? दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई और उसकी मंशा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। रामपुर रोड […]

You May Like

Breaking News

advertisement