एक गूंज कपड़ा बैंक की पहल: जरूरतमंदों के चेहरे पर लाई मुस्कान, कैंट क्षेत्र में किया वस्त्र वितरण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : एक गूंज सेवा समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में संचालित एक गूंज कपड़ा बैंक द्वारा निरंतर जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में संस्था की सचिव अर्चना सिंह के नेतृत्व में कैंट क्षेत्र में व्यापक कपड़ा वितरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत टीम ने जगह-जगह पहुंचकर गरीब, असहाय परिवारों, महिलाओं और बच्चों को कपड़े वितरित किए।
संस्था पिछले 7 वर्षों से लगातार इस तरह के सेवा कार्य कर रही है। कपड़ा बैंक के माध्यम से शहर के दानदाताओं से एकत्र किए गए साफ-सुथरे और उपयोग योग्य कपड़ों को जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाता है। विशेष रूप से सर्दी के मौसम और त्योहारों पर यह अभियान और भी तेज कर दिया जाता है।
इस अवसर पर संस्था की सचिव अर्चना सिंह ने कहा कि संस्था का एक ही उद्देश्य है – जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशी लाना। उन्होंने कहा, “कपड़ा वितरण करते समय जब बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आती है, वही हमारे लिए सच्ची समाज सेवा है। यही मुस्कान हमें आगे और काम करने की प्रेरणा देती है।”
अर्चना सिंह ने बताया कि यह अभियान केवल कपड़ा बांटने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इंसानियत और भाईचारे का संदेश भी है। संस्था द्वारा पिछले 7 वर्षों से यह अभियान अनवरत चलाया जा रहा है और आगे भी सभी सदस्यों के सहयोग से यह जारी रहेगा।
स्थानीय लोगों ने संस्था के इस कार्य की सराहना की। कपड़ा पाने वाले लोगों ने कहा कि इस तरह की मदद से उन्हें काफी सहारा मिलता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा चौकी चौराहा स्थित सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से कलेक्ट्रेट गेट तक महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट के नेतृत्व में निकाला गया मार्च

Tue Sep 1 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के आवाहन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी की हल्द्वानी रैली के बाद भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए बेहद निंदनीय और जातिवादी शुद्धिकरण अनुष्ठान के बाद जब लोकसभा में विपक्ष के नेता […]

You May Like

Breaking News

advertisement