देहरादून: कुत्ते को बड़ी बेहरमी से पीट पीट का मार डाला

देहरादून: कुत्ते को बड़ी बेहरमी से पीट पीट का मार डाला,
सागर मलिक

*दुस्साहस.. रोकने आए न्यायिक अधिकारी के पति से भी की मारपीट,

अजबपुर के पास कुछ लोग एक कुत्ते को लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। रास्ते से कार लेकर गुजर रहे न्यायिक अधिकारी के पति ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने उन्हें भी बेरहमी से मारना शुरू कर दिया।

हरिद्वार बाइपास पर कुछ लोगों ने एक कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। रास्ते से कार लेकर गुजर रहे न्यायिक अधिकारी के पति ने उन्हें रोकना चाहा तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। कहा कि जैसे कुत्ते को मार डाला ऐसे ही उन्हें भी मार देंगे।

न्यायिक अधिकारी के पति की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना को लेकर चंद्रबनी के रहने गगन कुमार ने शिकायत की है। उनकी पत्नी हरिद्वार जिले में न्यायिक अधिकारी हैं। वह पत्नी के साथ रिस्पना पुल से कारगी की ओर जा रहे थे।

रात करीब नौ बजे उन्होंने देखा कि अजबपुर के पास कुछ लोग एक कुत्ते को लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। देखकर उनसे रहा नहीं गया और वह कार रोककर कुत्ते को बचाने चले गए। इतने में एक व्यक्ति ने उनका कॉलर पकड़कर पीछे धकेल दिया। इस बीच उनकी पत्नी ने उन्हें संभाला। ये लोग कुत्ते की गर्दन पकड़कर नाले की तरफ ले गए। वहां भी उन्होंने उसे बेरहमी से मारना शुरू कर दिया।
सबक सिखाने के लिए पुलिस बुलाने को कहने लगे

देखते ही देखते कुत्ते ने दम तोड़ दिया। यह देखकर गगन कुमार बेहद आहत हुए और कुत्ते को मारने वालों को सबक सिखाने के लिए पुलिस बुलाने को कहने लगे। उन्होंने आरोपियों से कुत्ते को मारने का कारण पूछा तो वह आग बबूला हो गए। आरोपियों ने फिर से उनसे मारपीट शुरू कर दी। मौके पर बातचीत के बीच उन्हें दो लोगों विशाल और पंकज विश्वकर्मा का नाम भी पता चल गया। थोड़ी देर बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गगन कुमार की शिकायत पर अजबपुर नया गांव के रहने वाले विशाल और पंकज विश्वकर्मा के खिलाफ पशु क्रूरता व मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि इन दोनों के अन्य साथियों के बारे मे पता किया जा रहा है,

पहले भी कुत्तों को जान से मारने की हो चुकी हैं घटनाएं

सैन्य अधिकारी ने तीन कुत्तों को मारा था

मई 2017 में गढ़ी कैंट क्षेत्र में सैन्य अधिकारी पर तीन आवारा कुत्तों को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डालने और दो अन्य को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा। मामले की एफआईआर दर्ज की गई। इस घटना के बाद सेना प्रमुख को कार्रवाई की मांग करते हुए एक ऑनलाइन अर्जी भी दी गई है,

अधिवक्ता व उसके परिवार वालों ने कुत्ते को मारा

जून 2020 में विकासनगर क्षेत्र में एक वकील, उनके परिवार और घरेलू सहायक पर एक आवारा कुत्ते को बांस की छड़ी और लोहे के फावड़े से पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगा। पड़ोसी ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसके आधार पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

पालतू क्रेच में कुत्ते की भूख से मौत

दिसंबर 2022 में, एक महिला ने अपने पालतू कुत्ते बबली को एक पालतू क्रेच में छोड़ा था। चार महीने बाद, कुत्ते की भूख से मौत हो गई। क्रेच के मालिकों पर पशु क्रूरता अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया।

पांच महीने के पिल्ले की हत्या

जून 2020 में विकासनगर में एक व्यक्ति ने पांच महीने के आवारा पिल्ले को पीट-पीटकर मार डाला। पड़ोसी ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, पशु क्रूरता के तहत मामला दर्ज किया।

आईएसबीटी परिसर में कुत्ते की हत्या

दिसंबर 2022 में देहरादून के आईएसबीटी परिसर में एक सफेद रंग के कुत्ते की बेरहमी से हत्या की गई। इस घटना में आईएसबीटी में तैनात सुरक्षा गार्ड और रोडवेज कर्मियों पर आरोप लगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: रानीपुर झाल के पास हाथी टहलता हुआ दिखाई दिया

Tue Apr 29 , 2025
उत्तराखंड: रानीपुर झाल के पास हाथी टहलता हुआ दिखाई दिया,सागर मलिक राहगीरों ने हाथी को देखते ही ट्रैफिक रोक दिया। वहीं, कुछ लोगों ने हाथी का वीडियो भी बनाया। गनीमत रही कि हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। हरिद्वार में हाईवे पर हाथियों के आने का सिलसिला बढ़ता ही […]

You May Like

advertisement