दबिश के दौरान लगभग 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 250 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट

लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, प्रयागराज महोदय द्वारा दिए गये निर्देश के क्रम मे प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदया के

आदेशानुसार,संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन एव उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन मे अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी रायबरेली के पर्यवेक्षण में क्षेत्र – 3 लालगंज आबकारी निरीक्षक द्वारा लालगंज तहसील के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी ।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -3 लालगंज एव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -2 महराजगंज, मय हमराहियान की संयुक्त टीम द्वारा थाना खीरो के अन्तर्गत महारानीगंज,मोहनपुरा एवं सेमरी में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान लगभग 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 250 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया गया तथा आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 02 अभियोग पंजीकृत किए गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रथम रामकृष्ण स्मारक एलीट राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में देश के अलग-अलग कोनों से आए 50 चुनिंदा मुक्केबाजों ने दमखम दिखाया

Thu Jul 24 , 2025
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली मे मुक्कों की गूंज से गूंज उठा रिफार्म क्लब मैदान! प्रथम रामकृष्ण स्मारक एलीट राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में देश के अलग-अलग कोनों से आए 50 चुनिंदा मुक्केबाजों ने दमखम दिखाया। इस आयोजन में दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, अंडमान-निकोबार समेत 11 राज्यों के दिग्गज खिलाड़ी […]

You May Like

advertisement