
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे 100-दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के तहत अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सी बी गंज में संभावित उच्च जोखिम आबादी की स्क्रीनिंग एवं हैंड-हेल्ड मशीन द्वारा एक्स-रे की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रुति गंगवार अध्यक्ष अर्बन कोऑपरेटिव बैंक बरेली रोहित राकेश कमल सिंह एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर प्रशांत रंजन के कर कमलों द्वारा फीता काटकर एवं द्वीप जलाकर किया गया।
श्रीमती श्रुति गंगवार सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और जनस्वास्थ्य अभियानों में उनकी विशेष रुचि है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान टीबी उन्मूलन के लिए जागरूकता एवं सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।
इस अवसर पर संतोष गंगवार के सुपुत्री होने के नाते उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस द्वारा गोद लिए गए टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। साथ ही एच पी वी टीकाकरण प्राप्त बालिकाओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस की तरफ से अनिता, सुनीता, अफ़जा, रीना, अंजू, वैशाली, सुरभि, डॉ. ममता एवं डॉ. कविताकाविशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के सफल संचालन में डी पी सी निखिल बंसल एस टी एस पी. के. लाल, टीबी हेल्थ विजिटर सर्वेश, फार्मासिस्ट हिरदेश, स्टाफ नर्स सरिता, मनमोहन सिंह , श्रवण (LT) एवं समस्त आशाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उल्लेखनीय है कि अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीबीगंज की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मधु गुप्ता एवं समस्त स्टाफ को हाल ही में टीडी टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिलाधिकारी श्री अविनाश त्रिपाठी द्वारा प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया था,
आज के कार्यक्रम में भी डॉ. कौशिक एवं डॉक्टर प्रशांत रंजन द्वारा चल रहे अभियान टी डी में सर्वश्रेष्ठ टीकाकरण कार्य हेतु ए एन एम सरस्वती, रामलली, रजनी एवं मनु को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्रुति गंगवार ने अपने संबोधन में डॉ. मधु गुप्ता एवं अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीबीगंज की टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र टीबी उन्मूलन एवं टीकाकरण में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान “टीबी मुक्त सीबीगंज, बरेली एवं भारत” के लिए सिग्नेचर कैंपेन भी चलाया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने भाग लेकर टीबी उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
यह कार्यक्रम जनसहभागिता, समर्पण एवं स्वास्थ्य विभाग के सतत प्रयासों का एक उत्कृष्ट उदाहरण रहा, जो टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


