फिरोजपुर में जन्मे जालंधर के भारत कंडियारा का विश्व मंच पर चयन, सोनीपत ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में जगह

(पंजाब) फिरोजपुर 24 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

       जालंधर के होनहार पावरलिफ्टर भारत कंडियारा जिसका जन्म फिरोजपुर शहर भारत नगर में हुआ ने देश का नाम रोशन करते हुए जीपीसी वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह विश्व स्तरीय प्रतियोगिता 19 से 25 अक्टूबर 2026 तक पोलैंड के पाबियानिसे शहर में आयोजित की जाएगी।

      भारतीय टीम के लिए चयन ट्रायल 22 मार्च 2026 को हरियाणा के सोनीपत में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच भारत कंडियारा ने अपने दमदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और टीम में अपनी जगह बनाई।

    इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में स्क्वाट, बेंच प्रेस, डेडलिफ्ट और स्ट्रिक्ट कर्ल जैसे इवेंट्स शामिल रहे, जिनमें भारत कंडियारा ने बेहतरीन ताकत और तकनीक का प्रदर्शन किया।

        नेचुरल स्ट्रॉन्ग पावरलिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा जारी चयन पत्र के अनुसार, भारत कंडियारा सीनियर कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से जालंधर/ फिरोज़पुर और पूरे पंजाब में खुशी की लहर है।

     भारत कंडियारा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, परिवार और समर्थकों को दिया है। खेल प्रेमियों का मानना है कि भारत कंडियारा अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीत सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सहस्त्र गीता कंठनाद मे गीता मनीषी महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज का आगमन

Tue Mar 24 , 2026
सहस्त्र गीता कंठनाद मे गीता मनीषी महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज का आगमन आध्यात्मिक ऊर्जा और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 24 मार्च : धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन भूमि एक बार फिर ऐतिहासिक आध्यात्मिक ऊर्जा की साक्षी बनने जा रही है। गीता परिवार के गौरवशाली 40 वर्ष पूर्ण […]

You May Like

advertisement