यशु प्रधान की ताबड़तोड़ तूफानी पारी में उड़ी ओसिस, दूसरे मुकाबले में आईके कलेक्शन ने जीता मैच

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : 7वीं शकुंतला देवी मेमोरियल बरेली प्रीमियर T-20 प्राइजमनी क्रिकेट लीग के दूसरे दिन आज एक ही मुकाबला खेला गया l दिन का पहला मैच एसआरएमएस व ओसिस क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया जिसमे टॉस जीतकर एसआरएमएस ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी एसआरएमएस की टीम ने आज तक का 7तों सीजन का सर्वाधिक रिकॉर्ड टोटल 326 रन 3 विकेट खो कर बना दिया,यशु प्रधान ने एक बार फिर धुआंदार बल्लेबाज़ी करते हुए 150 रन की पारी मात्र 45 गेंदों पर खेली व उनके ओपनर साथी बल्लेबाज़ शारून खान ने भी ताबड़तोड़ 118 रन की शतकीय पारी खेली l लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओसिस की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट खो के 143 रन ही बना सकी व एसआरएमएस ने मुकाबला 183 के विशाल अंतर से जीत लिया, एसआरएमएस की ओर से राहुल व अंशुमान ने 3-3 विकेट लिए l वही दूसरा मुकाबला आईके कलेक्शन व एएनए हॉस्पिटल के मध्य खेला गया जिसमे टॉस जीतकर एएनए हॉस्पिटल ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया l पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी एएनए हॉस्पिटल की टीम ने आईके कलेक्शन की टीम को 136 रनों का लक्ष्य दिया, एएनए सचिन व तरुण ने 38 व 35 रनों की पारी खेली ,आईके की ओर से शुभ अग्रवाल ने 4 विकेट लिए l लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईके कलेक्शन की टीम ने मुकाबला 15.3 ओवरो में 5 विकेट खो कर ही जीत लिया , आईके की ओर से कप्तान अब्दुल ज़ीशान ने नाबाद 42 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली जिसकी बदौलत आईके कलेक्शन ने मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया l पत्रकार क्रिकेटर्स क्लब के रजि• के अध्यक्ष सुनील सक्सेना व सचिव प्रशांत रायज़ादा ने बताया कि कल दो रोमांचक मुकाबले खेले जायेंगे जिसमे पहला जीएसटी 11 व जीपी क्रिकेट अकादमी के मध्य वही दूसरा आईके नेक्स्ट जेन व आरसीसी के मध्य खेला जायेगा l

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणतंत्र दिवस के मौके पर मदरसा मंजरे इस्लाम में "मदरसा छात्र और राष्ट्र प्रेम की भावना" टाॅपिक पर प्रतियोगिता का आयोजन

Mon Jan 26 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां की सरपरस्ती व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की अध्यक्षता और प्रधानाचार्य मुफ्ती मोहम्मद आकिल रजवी की निगरानी में सौदागारान स्थित मदरसा मंजरे इस्लाम में गणतंत्र दिवस के मौके पर मदरसा छात्रों के बीच एक इनामी प्रतियोगिता का आयोजन किया […]

You May Like

advertisement