आजमगढ़ : आरसीसी सेंटर में युवक ने गले में फंदा डालकर की आत्महत्या

शरीर में कई जगह चोट के निशान, फोरेंसिक टीम पहुंची, हत्या की आशंका से चर्चाएं तेज
आजमगढ़ : जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक 24 वर्षीय युवक योगेश राम का शव मंगई नदी के किनारे एक कूड़ाघर (आरसीसी सेंटर) में रस्सी के सहारे लटका मिला। मृतक सिंहपुर निवासी स्वर्गीय श्यामबली राम का अविवाहित पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शव को सबसे पहले खेत जा रहे किसानों और शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने देखा। मृतक के प्राइवेट पार्ट में सूजन और चोट के निशान पाए गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए शव को रस्सी पर लटकाए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मृतक का पैर जमीन से सटा हुआ था, जिससे आत्महत्या की बजाय हत्या की आशंका को बल मिल रहा है।
सूचना मिलते ही मेंहनगर थाना प्रभारी और सिंहपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक योगेश राम सिंहपुर बाजार में एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था और अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मां विद्या देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों और परिजनों के आरोपों के बीच यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या है या हत्या। पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यस मैन के नाम पर जाने जाते वरिष्ठ समाज सेवक विपुल नारंग ने मुस्कान स्पेशल स्कूल, कैंटोनमेंट बोर्ड फिरोजपुर में बच्चों के लिए गर्मी के मौसम को देखते हुए फ़्रिज एंड इन्वर्टर दिया

Fri Jul 11 , 2025
श्री अनिरुद्ध गुप्ता सीईओ डीसीएस ग्रुप आफ स्कूल और सीईओ श्री जॉन विकास कैंटोनमेंट बोर्ड अधिकारी मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे (पंजाब) फिरोजपुर 11 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= मुस्कान स्पेशल कैंटोनमेंट बोर्ड फिरोजपुर छावनी जिसमें मानसिक और शारीरिक तौर पर कमजोर बच्चे पढ़ते हैं के दर्द को […]

You May Like

advertisement