यस मैन के नाम पर जाने जाते वरिष्ठ समाज सेवक विपुल नारंग ने मुस्कान स्पेशल स्कूल, कैंटोनमेंट बोर्ड फिरोजपुर में बच्चों के लिए गर्मी के मौसम को देखते हुए फ़्रिज एंड इन्वर्टर दिया

श्री अनिरुद्ध गुप्ता सीईओ डीसीएस ग्रुप आफ स्कूल और सीईओ श्री जॉन विकास कैंटोनमेंट बोर्ड अधिकारी मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे

(पंजाब) फिरोजपुर 11 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

मुस्कान स्पेशल कैंटोनमेंट बोर्ड फिरोजपुर छावनी जिसमें मानसिक और शारीरिक तौर पर कमजोर बच्चे पढ़ते हैं के दर्द को समझते हुए उनकी मदद करने के मकसद से श्री अनिरुद्ध गुप्ता सीईओ डीसीएम ग्रुप्स ऑफ़ स्कूल्स, सीईओ श्री जॉन विकास कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारी मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। डॉ अनिरुद्ध गुप्ता एवं विपुल नारंग ने बताया की गर्मी के मौसम को देखते हुए पहले ऐसी लगवाया था। अब लाइट की दिकत को देखते हुए इन्वर्टर और फ़्रिज की भी स्कूल में आवश्कता थी। जिसको आज हमने स्कूल के प्रिंसिपल को भेंट किया।

     सीईओ जॉन्स विकास ने कहा के परिषद की ओर से भी यहां आने वाले स्पेशल बच्चों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाता है और बच्चों की जरूरत का पूरा ध्यान रखा जाता है। 

    डीसीएम के सीईओ डॉ गुप्ता ने कहा कि ऐसे बच्चों की हर एक तरह की सुविधा का ध्यान रखा जाना चाहिए।  

            श्री विपुल नारंग ने कहा कि मानसिक और शारीरिक तौर पर कमजोर बच्चे यह तक नहीं बता सकते कि उनको किस चीज की जरूरत है। इसलिए हमने उनका दर्द समझा और उनके लिए अपने माता और पिता की प्रेरणा से यह कार्य मैंने किया और ऐसे कार्य करने से मुझे बहुत प्रसन्नता होती है।   

    इससे पहले फ़िरोज़पुर सिटी में बचों के लिए पानी वाला वाटर कूलर, बचों के लिए कोप्यूटर, एसी बचों के लिए पिछले कई वर्षों से एमआरआई, सिटी स्कैन, मेडिसिन, बचों के ऑपरेशन, बचों के लिये झूले, किसी भी चीज़ की ज़रूरतें होती है, वह तैयार रहते हैं। समाज सेवक श्री विपुल नारंग इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के पेट्रन भी हैं। फिरोजपुर के यस मैन के नाम से मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता विपुल नारंग, जो किसी भी जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। इसीलिए विपुल नारंग सामाजिक कार्यकर्ता को यस मैन का नाम दिया गया है। इससे पहले भी, उन्होंने कई मौकों पर दृष्टिबाधित समुदाय की मदद की है, जिसमें उनके स्थानीय परिवहन के लिए ई-रिक्शा प्रदान करना, इसके अलावा विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों में जरूरतमंद छात्रों को चश्मा, हॉकी खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान करना भी शामिल है। विपूल नारंग ने बचों के बनावटी हाथ भी लगवाए दुर्लभ ए-वे ग्रुप होने के कारण उन्होंने 50 से अधिक बार रक्तदान भी किया है। उनके साथ सीईओ श्री जॉन विकास कैंटोनमेंट बोर्ड के कार्यकारी ऑफिसर सुपरडेंट मनजीत सिंह पारुल डुमरा मैडम शैली, मनजीत कौर, हरदीप कौर भी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में अब तक 329.3 मिलीमीटर औसत वर्षा

Fri Jul 11 , 2025
सर्वाधिक वर्षा पिथौरा तहसील में 391.4 मिलीमीटर आज 13.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज महासमुंद 11 जुलाई 2025/ महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2025 से अब तक 329.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा […]

You May Like

advertisement