
जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संगठन सर्जन अभियान को गति देने के लिए पर्यवेक्षक एवं जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर का आगमन पर किया जोरदार स्वागत
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संगठन सर्जन अभियान को गति देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से पर्यवेक्षक जयेंद्र रमोला , उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पर्यवेक्षक हाजी ईकराम कुरैशी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पर्यवेक्षक शिव आशीष तिवारी जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा का बरेली आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया फूल मलाऐ पहनाकर जोरदार नारेबाजी करी उसके बाद जगतपुर स्थित ए पी लान शादी हाल में जिला एवं महानगर कांग्रेस पदाधिकारीयो, पूर्व विधायक पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करी संगठन के बारे में जानकारी ली और किस तरह से संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत किया जाए सुझाव लिए ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने करी, संचालन महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने किया ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से आये प्रभारी जयेंद्र रमोला ने कहा की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं विपक्ष के नेता माननीय राहुल गांधी जी की मंशा के अनुरूप संगठन का गठन एवं विस्तार किया जा रहा है कांग्रेस पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में एक पोर्टल बना दिया गया है जिस पर प्रतिदिन किए गए कार्य और समीक्षाओं की जानकारी उस पोर्टल पर दी जाएगी उसके बाद समीक्षा होगी और जो कार्यकरता सक्रिय रूप से कार्य करेगा उसको जिम्मेदारी दी जाएगी आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को निचले स्तर से लेकर ऊपर तक पूरी मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा ताकि विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने में आसानी रहे बूथ कमेटियों के गठन से लेकर वार्ड कमेटियों के गठन तक कोऑर्डिनेटर पूरी तरह से नजर रखेंगे और ब्लॉको, वार्डों में जाकर मीटिंग भी करेंगे ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आए पर्यवेक्षक हाजी इकराम कुरैशी ने कहा की संगठन ही पार्टी की रीड की हड्डी होता है इसलिए संगठन का मजबूत होना पार्टी के लिए आगे बढ़ने का काम करता है इसीलिए संगठन सर्जन अभियान चलाकर कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत के साथ-साथ और अधिक शक्तिशाली बनाने जा रही है कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहे इसलिए समय-समय पर पार्टी की ओर से कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे ।
जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा ने कहा की संगठन सर्जन अभियान पार्टी और संगठन के लिए एक संजीवनी की तरह है इसके माध्यम से युवाओं को आगे आने का मौका मिलता है और वह सक्रिय कार्यकर्ता जो पिछले कई वर्षों से पार्टी व संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं उनको भी आगे आने का मौका मिलता है यह संगठन सर्जन अभियान लगातार चलता रहेगा ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आए पर्यवेक्षक शिवाशीष तिवारी ने कहा की कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी पूरे जोश के साथ कार्य करें कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसा संगठन है जहां कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया जाता है।
जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष/ मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया कि आज जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए लगभग 100 से अधिक लोगों ने आवेदन पत्र पर्यवेक्षक महोदय से लिए जो की 13 अगस्त तक जमा करना है माननीय पर्यवेक्षक महोदय ने सभी से अलग-अलग बात करी और सब के विचारों को गंभीरता से सुना ।
इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट, प्रदेश प्रवक्ता गुरुजी डॉ के० बी० त्रिपाठी, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, चौधरी असलम मिया , पंडित राज शर्मा , हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, मो ईलयास अंसारी, कृष्णकांत शर्मा , तबरेज खान, हाजी इस्लाम बब्बू , जिया उर रहमान, तबरेज खान, मुजामिल रजा एडवोकेट, जुनैद हसन एडवोकेट, प्रो यशपाल आर्य, प्रो अलाउद्दीन खान ,डॉक्टर हरीश गंगवार , कमरुद्दीन सैफी, कमर गनी , पाकिजा खान, सुरेश दिवाकर, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रभात गिरी गोस्वामी ,नजमी खान जोया, मोहम्मद यामीन , आजाद हुसैन , रोआफ आहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।


