पत्रकार प्रशिक्षण परियोजना पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ की कार्यशाला की परियोजना

कार्यशाला के आयोजन एवं भावी योजनाओं के लिए जनसंचार एवं मीडिया संस्थान के निदेशक से की मुलाकात।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 24 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में पत्रकार प्रशिक्षण परियोजना पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ की कार्यशाला आयोजित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पत्रकार संघ(भारत) के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को आईएमसीटी के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में संघ के प्रधान रास बिहारी, प्रधान सचिव प्रदीप तिवारी व के.एस. चौहान शामिल थे।
इस अवसर पर उन्होने संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया से मिलकर पत्रकारों के प्रशिक्षण संबंधी परियोजना को लेकर गहन वैचारिक मंथन किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पत्रकार संघ(भारत) पत्रकारों को प्रशिक्षण शिविरों एवं कार्यशाला के माध्यम से उनको अद्यतन करने का कार्य कर रहा है। इसी सिलसिले में प्रतिनिधिमंडल ने आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने निकट भविष्य में शीघ्र ही प्रशिक्षण शिविर एवं कार्यशाला आयोजन हेतु अपनी परियोजना को संस्थान के निदेशक के साथ साझा किया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री कंवरदीप मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंडचमन लाल महाविद्यालय की 6 छात्राओं ने यूजीसी नेट में फहराया परचम

Thu Jul 24 , 2025
सागर मलिक सागर मलिक लंढौरा (हरिद्वार)। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छह मेधावी छात्राओं ने यूजीसी नेट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। इनमें अंग्रेजी, संस्कृत, पुस्तकालय विज्ञान और योग विज्ञान विभाग की छात्राएं शामिल हैं। कॉलेज प्रबंधन ने इन सभी की उपलब्धि को अन्य […]

You May Like

advertisement