
पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा बारावफात पर्व के दौरान अंजुमन सदर एवं जुलूस आयोजकों के साथ की बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : मानुष पारीक पुलिस अधीक्षक नगर बरेली द्वारा आगामी बारावफात पर्व के दौरान अंजुमन सदर एवं जुलूस आयोजकों के साथ की बैठक, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा थाना बारादरी परिसर में आगामी बारावफात पर्व के दृष्टिगत अंजुमन सदर एवं जुलूस आयोजकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सभी आयोजकों से संवाद स्थापित कर पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराने की अपील की गई।
पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा आयोजकों को जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया गया।
बैठक के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय बरेली, प्रभारी निरीक्षक थाना बारादरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


