पश्चिमी अंधानुकरण पर प्रहार करता है नाटक “हड़प्पा हाउस”, कल ख़ुदा हाफ़िज़

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थिएटर अड्डा मे रंगालय एकेडेमी ऑफ आर्ट कल्चर के 15 दिवसीय थिएटर फेस्ट के छठे दिन माध्यम संस्थान प्रयागराज ने नाटक हड़प्पा हाउस का मंचन किया।
रंगालय एकेडेमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर, बरेली द्वारा आयोजित रंग महोत्सव में माध्यम संस्थान (रंगमंडल), प्रयागराज द्वारा प्रस्तुत हास्य नाटक “हड़प्पा हाउस” समाज के विभिन्न वर्गों की सोच के अंतर को दर्शाता है। सोमवार को लोक खुशहाली प्रेक्षागृह में प्रस्तुत यह नाटक हास्य और व्यंग्य का अच्छा मिश्रण है। समाज के धनाढ्य वर्ग द्वारा पश्चिमी सभ्यता का अंधानुकरण और पढ़े-लिखे बेरोजगारों का दर्द बयान करने वाला यह नाटक सामाजिक विसंगतियों को दर्शाता है। के. पी. सक्सेना द्वारा लिखित इस नाटक में बेरोजगार नौजवानों की मजबूरी को दिखाया गया है। नौकरी न मिलने पर दो पढ़े लिखे नौजवान ऐतिहासिक वस्तुओं की दुकान खोलते हैं, जिसमें वह दोनों पुरानी वस्तुओं को ऐतिहासिक बता कर बेचते हैं किंतु अंत में पकड़े जाते हैं। अपने चुटकुले संवादों व गुदगुदाते प्रस्तुतीकरण के कारण जहां दर्शक ठहाके लगाने को विवश होते हैं तो वहीं बेरोजगारी और विलासिता के बीच लटकती धुरी के कारण नाटक के अंत में सोचने को मजबूर भी होते हैं। डॉ. विनय श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में लवकुश भारतीय (फिरदौसी), विपिन गौड़ (फाहियान), दिव्या शुक्ला (पालकीवाला), प्रिया श्रीवास्तव (झुनझुनवाला), सुधीर सिन्हा (नेता), अजय कुमार (छोटू), और अनूप श्रीवास्तव (इंस्पेक्टर) ने बेहतरीन अभिनय किया। प्रस्तुति डॉ. अशोक कुमार शुक्ल, प्रकाश – विनय, वस्त्र विन्यास – अंशु श्रीवास्तव, संगीत संचालन – रिभू श्रीवास्तव, रूप सज्जा – दिव्या, प्रिया, मंच निर्माण – विपिन, लवकुश, अजय, मंच सामग्री – ओम श्रीवास्तव, प्रस्तुति नियंत्रक – वंदना राठौर और प्रस्तुति सहायक – शोभा शुक्ला रहे।
इससे पहले राजेश अग्रवाल पार्षद, डॉ. राकेश यदुवंशी, डॉ. विनोद पागरानी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कल मयूर संस्थान प्रयागराज का नाटक खुदा हाफिज का मंचन होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय किसान संघ जनपद मे करेगा बड़ा आंदोलन जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा

Tue Aug 26 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : रामपुर भारतीय किसान संघ की बैठक माधव भवन पर जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा के नेत्रत्व मे की गई l सभी किसानो ने समस्या बताई और जिलाधिकारी के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी जंगबहादुर यादव प्रशासन को दिया गया । जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा ने […]

You May Like

advertisement