श्री आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी फिरोजपुर छावनी की ओर से शिवरात्रि के उपलक्ष में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में वट वृक्ष का पौधा किया गया रोपण।

(पंजाब) फिरोजपुर 11 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

   पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज  की अनुकंपा से  श्री आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी फिरोजपुर छावनी  के आह्वान पर सावन के पवित्र मास मे शिवरात्रि के उपलक्ष पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में अभिषेक पांडे सेनेटरी सुपरीटेंडेंट कैंट बोर्ड के द्वारा वटवृक्ष  का पौधा रोपण किया गया। 

    उन्होंने छावनी निवासियों से अपील की सरकार द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान को कामयाब बनाने में अपना योगदान दें। घर का कूड़ा करकट छावनी परिषद की गाड़ियां जो घर घर आती है को ही दें । सड़क पर इधर-उधर कूड़ा ना फेंके। अपने शहर को  स्वच्छ रखें ताकि आप स्वस्थ रहें। 

  उन्होंने चंद्रशेखर आजाद पार्क की सांभ संभल अच्छे ढंग से करने के लिए श्री आदित्य वाहिनी आनंद वाहिनी की प्रशंसा की। विनोद शर्मा ने अभिषेक पांडे का संस्था की तरफ़ से धन्यवाद करते हुए कहा कि कैंट बोर्ड की तरफ से किए जा रहे कार्यों के कारण ही छावनी बाकी शहरों से कही अधिक साफ है। 

  इस अवसर पर डॉ उमेश शर्मा, सुनील शुक्ला , वेद प्रधान, जी  विनोद अग्रवाल,  नरेश शर्मा, सोनू शर्मा जूस वाले, अशोक कुमार, विजय कुमार, आदि शामिल हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक जालंधर में हुई संपन्न-हरीश गोयल

Wed Aug 12 , 2026
बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय (पंजाब) फिरोजपुर 10 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

Breaking News

advertisement