
बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
(पंजाब) फिरोजपुर 10 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब की पहली प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक जालंधर के प्रसिद्ध 'रंगला पंजाब हवेली' में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरिंदर अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में पंजाब के सभी जिलों अमृतसर, बटाला, गुरदासपुर, अबोहर, फिरोज़पुर, होश्यारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, माछीवाड़ा, मलेरकोटला, पटियाला, मोहाली, जैतो, फरीदकोट, ज़ीरा, रोपड़, संगरूर, बरनाला के प्रधान, उप-प्रधान, सचिव एवं कार्यकारिणी के 100 से अधिक सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन में महिला विंग का विशेष उत्साह देखने को मिला।
बैठक का सबसे मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय कार्यसमिति का वह फैसला रहा, जिसके तहत प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरिंदर अग्रवाल की बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए उनका कार्यकाल वर्ष 2026 से 2031 तक के लिए बढ़ा दिया गया। इस घोषणा के बाद उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका स्वागत किया और बधाई दी। साथ ही सभी ने प्रदेश अध्यक्ष जी का हर तरह के कार्यो में सहयोग करने का वायदा किया।
बैठक के दौरान आगामी महाराजा अग्रसेन जी की जयंती समारोह को पूरे पंजाब में व्यापक और भव्य स्तर पर मनाने पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष राज्य स्तरीय जयंती समारोह 25 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को 'सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेस (NH-05, लुधियाना-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे, घड़ूआँ, मोहाली) के परिसर में आयोजित करने का निर्णय हुआ। यह महत्वपूर्ण फैसला सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के चेयरमैन और वरीष्ठ उपाध्यक्ष श्री बिहारी लाल जी के विशेष निमंत्रण पर लिया गया है। जिस पर सदन ने श्री बिहारी लाल जी का धनयवाद किया।
पंजाब में अगले वर्ष 2 और 3 जनवरी 2027 को 'राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जो कि अमृतसर में होनी निश्चित हुई हैं कि तैयारियों की समीक्षा की गई और इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।
श्री सुरिंदर अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष और श्री हरीश गोयल वरीष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा पिछले दिनों टाटानगर (जमशेदपुर) में हुई राष्ट्रीय बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी भी पंजाब कार्यकारिणी के साथ साझा की गई।
संगठन को और मजबूत करने के लिए कई नए पदाधिकारियों की नियुक्तियों की घोषणा की गई। जिस में श्री अरुण अग्रवाल जी और श्री पुनीत गोयल जी (बटाला) को पंजाब के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
श्रीमती विभा बंसल जी (जीरा) को महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा, पंजाब, श्रीमती साकशी गुपता जी (हुशिआरपुर) को महिला विंग की महासचिव और श्रीमती पायल अग्रवाल (बटाला) को महिला विंग की उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही श्री जयदीप अग्रवाल जी को बटाला इकाई का अध्यक्ष, श्री पुनीत बंसल जी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और श्री अवनीश अग्रवाल जी को महासचिव नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई दी गई।
बैठक का कुशल संचालन एवं संबोधन प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरिंदर अग्रवाल जी और उनके साथ कार्यकारिणी के माननीय सदस्य अशोक अग्रवाल महासचिव, श्री बिहारी लाल जी वरीष्ठ उपाध्यक्ष, श्री हरीश गोयल वरीष्ठ उपाध्यक्ष, श्री हीरा मनी अग्रवाल वरीष्ठ उपाध्यक्ष, श्री जी.एस. मित्तल वरीष्ठ उपाध्यक्ष, श्री राजेश अग्रवाल ज़ोनल चेयरमैन, नवीन अग्रवाल सचिव, श्री धनी राम गुप्ता प्रधान जलंधर और श्री विभा बंसल महिला प्रदेश अध्यक्षा द्वारा किया गया।
बैठक के समापन पर सभी सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए संगठन के आगामी सभी कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

