सहस्त्र गीता कंठनाद मे गीता मनीषी महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज का आगमन

सहस्त्र गीता कंठनाद मे गीता मनीषी महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज का आगमन

आध्यात्मिक ऊर्जा और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 24 मार्च : धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन भूमि एक बार फिर ऐतिहासिक आध्यात्मिक ऊर्जा की साक्षी बनने जा रही है। गीता परिवार के गौरवशाली 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गीता परिवार द्वारा आगामी 27-29 मार्च को सहस्त्र गीता कंठनाद महोत्सव का विशाल आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव की भव्यता तब ओर बढ़ जाएगी जब गीता मनीषी महामंडलेश्वर ज्ञानानंद जी महाराज का पावन आगमन होगा। स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी ने उत्तरांचल प्रभारी, गीता परिवार श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता को सहस्त्र गीता कंठनाद आध्यात्मिक कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने का आशीर्वाद दिया। उनके आगमन से यह आध्यात्मिक आयोजन और भी भव्य, प्रेरणादायी बनने जा रहा है। इस कार्यक्रम मे एक हजार से भी अधिक गीता वृत्ति, गीता साधक एक साथ मिलकर श्रीमद्भगवद्गीता के पवित्र श्लोकों का सामूहिक उच्चारण करेंगे। जब सहस्त्र कंठो से गीता के श्लोको की दिव्य ध्वनि गूंजेगी,तो पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठेगा। इस पावन आयोजन का उद्देश्य गीता के अमूल्य संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा विशेष रूप से युवाओं को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है। स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज जी अपनी प्रेरणादायी उपस्थिति से जनसमूह को गीता संदेश और आध्यात्मिक जीवन पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे,जो समाज में सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों को मजबूत करेगा।
गीता परिवार ने समस्त श्रद्धालुओं, युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे इस गौरवशाली और ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बने।इस दिव्य आयोजन में योगगुरु बाबा रामदेव की गरिमामयी उपस्थिति सभी के लिए एक प्रेरणादायक और यादगार अनुभव बनेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत की तरक्की के दो मजबूत स्तंभ—निजी क्षेत्र और करदाता : नवीन जिन्दल

Tue Mar 24 , 2026
नई दिल्ली, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 24 मार्च : कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिन्दल ने आज लोकसभा में वित्त विधेयक 2026 का जोरदार समर्थन करते हुए इसे एक परिवर्तनकारी और दूरदर्शी रोडमैप बताया, जो 140 करोड़ भारतीयों के भविष्य को आकार देगा। उन्होंने जोर दिया कि भारत की विकास गाथा करदाताओं […]

You May Like

advertisement