श्री राम मंदिर का सपना पूरा, काशी विश्वनाथ और श्री कृष्ण मंदिर की तैयारी है : मनोज कुमार सिंह

श्री राम मंदिर का सपना पूरा, काशी विश्वनाथ और श्री कृष्ण मंदिर की तैयारी है : मनोज कुमार सिंह

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक C276 गुप्ता चौराहा राजेंद्र नगर में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान मनोज सिंह जी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत श्री राम-कृष्ण की परंपरा वाला देश है। यह देश संविधान से ही चलेगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक कानून बनना बहुत जरूरी है, नहीं तो हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बजरंग दल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और राष्ट्रीय बजरंग दल का विस्तार करें। उन्होंने कहा कि अयोध्या मंदिर का सपना तो पूरा हो गया अब काशी विश्वनाथ और श्री कृष्ण मंदिर की तैयारी है। वही संभल प्रकरण को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संभाल प्रशासन की प्रशंसा भी की। बैठक में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गर्मियों में आमजन को राहत पहुंचाने के लिए प्याऊ भी लगाए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बताया कि जल्द ही कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्र चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की जान होता है। कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें कई कार्यकर्ताओं को वार्ड, तहसील एवं जिला स्तर पर विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपने के साथ ही हरीश कुमार को राष्ट्रीय बजरंग दल का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया।
बैठक में प्रांतीय संगठन महामंत्री श्रीमान हरेंद्र सिंह जी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, प्रांत महामंत्री सुनील गुप्ता जी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय व्यापार परिषद, राष्ट्रीय महिला परिषद की प्रांत अध्यक्ष श्रीमती सोमिल अग्रवाल , अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित कुमार गंगवार, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार सहित 160 कार्यकर्ता शामिल हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली। कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने बुधवार की शाम सदर विधानसभा क्षेत्र के किला बाजार के शेख वाडा में रोजेगारों के बीच पहुंचकर रोजा इफ्तार

Thu Mar 27 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली। कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने बुधवार की शाम सदर विधानसभा क्षेत्र के किला बाजार के शेख वाडा में रोजेगारों के बीच पहुंचकर रोजा इफ्तार किया। इस बीच पूनम सिंह ने रोजेदारों के बीच सामूहिक रूप से बैठकर खुदा से शहर में अमन शांति के […]

You May Like

advertisement