पुलिस अधीक्षक नगर बरेली द्वारा अलविदा जुम्मा और आगामी त्यौहार ईद के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु किया पैदल गश्त

पुलिस अधीक्षक नगर बरेली द्वारा अलविदा जुम्मा और आगामी त्यौहार ईद के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु किया पैदल गश्त

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक द्वारा अलविदा जुम्मा और आगामी त्यौहार ईद के दृष्टिगत थाना किला क्षेत्रान्तर्गत विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पैदल गश्त की गई। इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी द्वितीय, बरेली, प्रभारी निरीक्षक थाना किला तथा पर्याप्त पुलिस फोर्स उपस्थित रहा।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक द्वारा क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने लोगों से आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन त्यौहारों के दौरान सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से यह भी अनुरोध किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन अथवा हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
बरेली पुलिस द्वारा त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और लगातार गश्त शामिल है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिवसेना नाथ नगरी बरेली में होली मिलन कार्यक्रम किया गया आयोजन

Fri Mar 28 , 2025
शिवसेना नाथ नगरी बरेली में होली मिलन कार्यक्रम किया गया आयोजन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : शिवसेना नाथ नगर बरेली द्वारा स्वामी शिवानंद महाराज को महामंडलेश्वर पद पर सुशोभित होने पर शिवसेना परिवार की तरफ से होली मिलन कार्यक्रम समारोह के अवसर पर महाराज जी का सभी शिव सैनिकों […]

You May Like

advertisement