कार्य उत्पादकता और अनुशासन की अमिट छाप छोड़ गया बजट सत्र

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

114 फीसदी रही कार्य उत्पादकता, रिकॉर्ड 86.50 फीसदी तारांकित प्रश्नों पर सदन में चर्चा।
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पत्रकारों के साथ साझा की कार्यक्षमता।

चंडीगढ़, 29 मार्च :
15वीं हरियाणा विधान सभा का पहला बजट सत्र कार्य उत्पादकता और अनुशासन की अमिट छाप छोड़ते हुए संपन्न हो गया। इस सत्र के दौरान 58 घंटे 18 मिनट कार्यवाही चली, जिसकी कार्य उत्पादकता 114 फीसदी रही। 7 मार्च से शुरू हुए इस सत्र के दौरान 12 दिनों में 13 बैठकें हुईं। कुल 18 विधेयक पारित किए गए। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने शनिवार को सेक्टर 3 स्थित हरियाणा निवास में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों के साथ आंकड़े साझा किए।
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि बजट सत्र के दौरान रिकॉर्ड 86.50 फीसदी तारांकित प्रश्नों पर सदन में चर्चा हुई। 10 प्रश्नकाल में 200 प्रश्न शामिल किए गए थे, इनमें से 173 के जवाब हाउस में दिए गए। काफी समय के बाद से यह सबसे अच्छा रिकॉर्ड है। विधान सभा सचिवालय को 61 सदस्यों से 435 प्रश्न मिले थे, 335 एडमिट हुए। इनमें भाजपा के 26, कांग्रेस के 31, इनेलो के 2 तथा 2 निर्दलीय विधायकों ने प्रश्न भेजे।
इस दौरान राज्यपाल अभिभाषण पर 5 बैठकों में 11 घंटे 33 मिनट लंबी तक चर्चा हुई। इसमें 46 सदस्यों ने भाग लिया। 2 घंटे 56 मिनट मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जवाब दिया। सीएम समेत भाजपा के 24 सदस्य 7 घंटे 2 मिनट बोले, कांग्रेस के 20 सदस्य 4 घंटे 9 मिनट, इनेलो के 2 सदस्यों ने 22 मिनट तक अपनी बात रखी।
इसी प्रकार 11 घंटे 57 मिनट बजट पर चर्चा हुई। इसमें से 8 घंटे 26 मिनट तक 46 सदस्य बोले, 3 घंटे 31 मिनट वित्त मंत्री का जवाब। इसमें भाजपा के 22 सदस्य 426 मिनट बोले, कांग्रेस के 21 सदस्य 257 मिनट तक बोले, इनेलो के 2 सदस्य 19 मिनट और निर्दलीय 2 सदस्य 15 मिनट तक बोले।
सत्र के दौरान कुल 6 बैठकों में शून्यकाल रहा, जिसकी कार्यवाही 5 घंटे 58 मिनट तक चली। इसमें 66 सदस्यों ने भाग लिया। इनमें भाजपा के 29 सदस्य को 160 मिनट मिले। कांग्रेस के 33 सदस्य 175 मिनट, इनेलो के 2 सदस्य 12 मिनट तथा निर्दलीय 2 सदस्य 11 मिनट तक इसमें भाग लिया।
उन्होंने कहा कि इस दौरान विधान सभा सचिवालय को 54 ध्यानाकर्षण सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 19 स्वीकृत की गई। एक गैर सरकारी प्रस्ताव पर भी विधान सभा में चर्चा हुई। अल्प अवधि चर्चा के लिए 3 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, तीनों ही स्वीकृत किए गए। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें गर्व है कि इस दौरान हरियाणा को अपना राज्य गीत भी मिला, जिसे सदन में सुनाया गया। सभी दलों की तरफ से सकारात्मक चर्चा के बाद इसे सदन ने स्वीकृत किया। हरियाणा राज्य गीत के गायन के तौर तरीके तय करने के लिए समिति गठित करेंगे। विस अध्यक्ष ने बताया कि इस सत्र में दर्शक दीर्घाओं में 2212 दर्शकों ने सदन की कार्यवाही देखी।
इसके साथ ही उन्होंने नए उठाए गए कदमों की जानकारी भी दी। कल्याण ने बताया कि नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी काम करने के लिए जनहित में दो विषय समितियां बनाई जाएगी।
प्रथम सत्र से ही डयूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों के लिए विधान सभा की तरफ से भोजन की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि विधायकों और विधान सभा स्टाफ के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सकारात्मक प्रभाव देखने का मिला है। 5 राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, हिमाचल प्रदेश तथा पंजाब की विधान सभाओं का भ्रमण कर वहां की संसदीय प्रणाली, विधायी कार्यों व नियमों को नज़दीकी से मैंने समझा, इसका फायदा भी सत्र के संचालन में तथा अन्य कार्यों में हुआ।
इसके साथ ही उन्होंने सदन में विधायकों से आग्रह किया है कि सदन की गरिमा को बनाए रखें। कई बार कुछ ऐसी टिप्पणियां हो जाती हैं, जिनसे सदन की गरिमा को ठेस पहुंचती है। अमर्यादित शब्द नहीं बोले जाने चाहिए। हम जनता के प्रतिनिधि हैं, असली मालिक जनता है, हर शब्द इतिहास में दर्ज रहेगा। सदन नियम व प्रथाओं के अनुसार चलना चाहिए।
इसके साथ ही विस अध्यक्ष ने भविष्य की योजनाओं का खाका भी पेश किया। उन्होंने कहा कि सदस्यों को सही व तुरन्त सलाह देने के लिए ‘मीडिया, रिसर्च, रेफरेन्सज व लाइब्रेरी विंग’ बनाएंगे। विधान सभा के रिकार्ड का एआई आधारित डिजिटलाइजेशन करेंगे। माननीय प्रधानमंत्री जी की सोच ‘एक राष्ट्र एक विधानमंडल’ का स्वप्न साकार करेंगे तथा संविधान के मूल्यों- सिद्वांतों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु शहरी निकाय, पंचायती राज, कोपरेटिव सोसाइटीज, महिला सम्मेलन, यूथ- पार्लियामेंट आदि के सम्मेलन करेंगे। स्टाफ तथा विधायकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आवश्यकता अनुसार आगे भी चलते रहेंगे। हरियाणा विधान सभा, विधायक हास्टल व फ्लैटस का नवीनीकरण होगा। नए विधान भवन के निर्माण के लिए प्रयास करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंगलमय जीवन के लिए परमात्मा पर भरोसा करना आवश्यक है : समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया

Sat Mar 29 , 2025
मंगलमय जीवन के लिए परमात्मा पर भरोसा करना आवश्यक है : समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली के पीठाधीश और समर्थगुरू मैत्री संघ हिमाचल के जोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. मिश्रा ने बाजीगर बादी सभा हरियाणा के प्रधान सतपाल धर्मसोत को आदरणीय समर्थगुरु […]

You May Like

advertisement