स्कल्पर की तरफ से होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : उत्तर प्रदेश सचिवालय लखनऊ के नवीन भवन स्थित ऐतिहासिक तिलक हाॅल में सचिवालय की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था- स्कल्पर की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में हुआ।
इस अवसर पर कवि सम्मेलन में सचिवालय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति के संस्थापक एवं संपादक- सचिवालय दर्पण
डॉ. अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने बरेली के गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट के गीत ‘होली पर अपने घर आना, गुजरा बचपन जिस ऑंगन में, उसे समझते क्यों बेगाना…. से विदेश में रहने वाले बच्चों के लौटने की आस लगाए बुजुर्गों का दर्द बयां किया। प्रयागराज के डॉ वीरेंद्र सिंह कुसुमाकर ने ऋतुराज छटा बिखराया है, प्रियतम आज फिर फागुन आया है से वाहवाही पाई इसके साथ ही रायबरेली की डॉ गीता पांडेय अपराजिता, डॉ अम्बरीश कुमार सिंह, डॉ उमेश चंद्र वर्मा ने अपनी रचनाऍं प्रस्तुत कीं ।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विशेष सचिव नियुक्ति विनीत प्रकाश, संयुक्त सचिव नमामि गंगे डॉ अम्बरीश कुमार सिंह और डॉ चांदनी बाला को सचिवालय दर्पण निष्ठा सम्मान से विभूषित किया इसके साथ ही विपुल कुमार मिश्रा को सचिवालय दर्पण शब्द शिल्पी सम्मान दिया गया। दर्पण काव्य शिल्पी सम्मान प्रयागराज के गीतकार राजेंद्र कुमार शुक्ल, राजस्व के अनु. अधिकारी लोकेश त्रिपाठी एवं गीता पांडेय (रायबरेली) को दिया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फाइन बुक डिपो के गोदाम में शार्ट शर्किट से लगी आग लाखों का सामान जलकर राख

Sun Mar 30 , 2025
फाइन बुक डिपो के गोदाम में शार्ट शर्किट से लगी आग लाखों का सामान जलकर राख दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) फाइन बुक डिपो के गोदाम में शार्ट शर्किट से लगी आग लाखों का सामान जलकर राखदीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में रामलीला मैदान के पास स्थित मकान […]

You May Like

advertisement