मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बरेली दौरा : जनसभा, उद्घाटन और ट्रैफिक प्लान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बरेली दौरा : जनसभा, उद्घाटन और ट्रैफिक प्लान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभिन्न क्षेत्रों से लाभार्थियों को बसों के माध्यम से बरेली लाया जाएगा। मुख्यमंत्री बरेली कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे, समीक्षा बैठक और नवाबगंज स्थित अटल आवासीय विद्यालय की नव-निर्मित बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले बरेली के एडीजी ज़ोन रमित शर्मा, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी डॉ. राकेश सिंह, और डीएम रविंद्र कुमार ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। प्रशासन द्वारा शहर में साफ-सफाई, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर व्यापक योजना बनाई गई है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कुछ प्रमुख निम्नलिखित मार्गों पर ऑटो, ई-रिक्शा, मैक्स वाहनों और ठेलों के संचालन पर रोक रहेगी :
श्यामगंज चौराहा, ईंट पजाया, बियावान कोठी, बिजलीघर तिराहा, अक्षर बिहार तिराहा, सर्किट हाउस चौराहा, चौकी चौराहा, कचहरी तिराहा, चौपला चौराहा, सिटी सब्जी मंडी, पटेल चौक, कोहाड़ापीर, कोतवाली गेट, नावल्टी, सिकलापुर चौराहा।इन मार्गों पर प्रतिबंधित वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।
दिल्ली और रामपुर से आने वाले भारी वाहन तथा रोडवेज बसें, जिन्हें बदायूं जाना है, वे झुमका तिराहा, बड़ा बाईपास, नवदिया इरादा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा और भमोरा होते हुए जा सकेंगे।
नैनीताल से बदायूं जाने वाले भारी वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगे।
पीलीभीत से बदायूं जाने वाले भारी वाहन जहानाबाद कट, सितारगंज, किच्छा, बहेड़ी, बिलवा पुल, बड़ा बाईपास, फरीदपुर होते हुए दातागंज रोड से आ-जा सकेंगे।
पीलीभीत से बरेली आने वाले वाहन जहानाबाद, सितारगंज, किच्छा, बहेड़ी, बिलवा पुल और नैनीताल रोड का उपयोग करेंगे।
दिल्ली और रामपुर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन तथा रोडवेज बसें* बड़ा बाईपास, झुमका, बिलवा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होते हुए जा सकेंगी।
लखनऊ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा और बड़ा बाईपास का रूट लेंगे।
बदायूं से बरेली आने वाले भारी वाहन* भमोरा, देववरा चौराहा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे।
दिल्ली जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास से गुजरेंगे।
बदायूं और लखनऊ से बरेली आने वाली रोडवेज बसें इन्वर्टिस से सेटेलाइट बस स्टैंड तक आ सकेंगी।
एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात प्लान का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
मुख्यमंत्री 932.59 करोड़ रु0 की धनराशि की 132 परियोजनाओ का लोकार्पण व शिलान्यास किया जायेगा। बरेली कालेज में ही स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग जागरूकता अभियान की रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जायेगा। तदोपरान्त कुछ लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया जायेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सनातन नव वर्ष के आरंभ के उपलक्ष्य में एक सभा की आयोजित

Tue Apr 1 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सनातन नव वर्ष के आरंभ के उपलक्ष में एक सभा का आयोजन रोटरी क्लब आफ बांस बरेली के तत्वाधान में क्लब गुरु प्रेम प्रकाश गुप्ता के आवास पर आयोजित की गई । इसमें सर्वप्रथम क्लब द्वारा गत वर्ष किए गए कार्यों की समीक्षा की […]

You May Like

advertisement