सनातन नव वर्ष के आरंभ के उपलक्ष्य में एक सभा की आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सनातन नव वर्ष के आरंभ के उपलक्ष में एक सभा का आयोजन रोटरी क्लब आफ बांस बरेली के तत्वाधान में क्लब गुरु प्रेम प्रकाश गुप्ता के आवास पर आयोजित की गई । इसमें सर्वप्रथम क्लब द्वारा गत वर्ष किए गए कार्यों की समीक्षा की गई साथ ही इस वर्ष में क्लब द्वारा कौन-कौन से जनहित के कार्य किए जाएंगे इस पर सहमति बनाई गई इनमें से प्रमुख रूप से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण प्रसूता स्वास्थ्य संरक्षण, सैनिटाइजेशन एवं कमजोर तवके को शिक्षित करना आदि प्रमुख रूप से हैं!
इसके अतिरिक्त कुछ ऐसे विषयों पर भी चर्चा की गई जिससे भविष्य में समाज में रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित होगा जैसे अत्यधिक पॉलिथीन एवं प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग करना, पानी का दोहन करना, पेड़ों का अत्यधिक कटान, छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग करना इन सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और कैसे समाज को कैसे इनके दुष्प्रभावों से बचाया जाए इस पर मंथन किया गया, जिसके लिए क्लब के सभी सदस्यों ने एक मत होकर समाज के उत्थान के लिए निरंतर तन मन धन से कार्य करने की शपथ ली!
बैठक में प्रमुख रूप से प्रेम प्रकाश गुप्ता, सुभाष कुमार अग्रवाल आलोक अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, अभय अग्रवाल राजेश अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, मनीष रस्तोगी एवं मनीष पांडे ने भाग लिया!
सभा का समापन राष्ट्रगान से हुआ! नव नियुक्त सचिव अभय कुमार अग्रवाल ने सभा में उपस्थित होने एवं समाज हित पर चर्चा करने पर सभी का आभार व्यक्त किया

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की बैठक में व्यवसाय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर किया गया मंथन

Tue Apr 1 , 2025
हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की बैठक में व्यवसाय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर किया गया मंथन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व्यापार जगत में एक क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है : डा. नरेंद्र पाल गुप्ता। कुरुक्षेत्र, 31 मार्च : हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री कुरुक्षेत्र चैप्टर […]

You May Like

advertisement