जयराम विद्यापीठ में हो रहा है नवरात्रों पर दुर्गा सप्तशती पाठ एवं अनुष्ठान

जयराम विद्यापीठ में हो रहा है नवरात्रों पर दुर्गा सप्तशती पाठ एवं अनुष्ठान।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

नवरात्रों पर जयराम विद्यापीठ में स्थित वैष्णो देवी गुफा के भी पहुंच रहे हैं श्रद्धालु।

कुरुक्षेत्र, 1 अप्रैल :  ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में नवरात्र महोत्सव के अवसर पर देशभर में फैली जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी प्रेरणा से निरंतर दुर्गा सप्तशती पाठ व अनुष्ठान चल रहा है। अनुष्ठान के तीसरे दिन भी दुर्गा सप्तशती के चौथे अध्याय का पाठ विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधिवत तौर पर उच्चारण किया गया। नवरात्र अनुष्ठान करवा रहे आचार्य प्रतीक शर्मा ने बताया कि किसी अन्य देवी-देवताओं की पूजा-आराधना में भले ही यजमान व ब्राह्मण विधि व नियमों पर अधिक ध्यान न देते हों, लेकिन यदि आप नवरात्रों में दुर्गा सप्तशती पाठ व अनुष्ठान कर रहे हैं, तो पूर्ण सावधानी बरतना व विधि का पूर्णरूपेण पालन करना जरूरी है। नवरात्रों के तीसरे दिन विद्यापीठ के ट्रस्टी भी पूजा में शामिल हुए। जयराम विद्यापीठ में विद्वान ब्राह्मणों एवं ब्रह्मचारियों द्वारा निरंतर जाप एवं पाठ किया जा रहा है। आचार्य प्रतीक ने बताया प्राचीन काल से कीलक, कवच और अर्गला का पाठ भी सप्तशती के मूल मंत्रों के साथ ही किया जाता रहा है। आज इसमें अथर्वशीर्ष, कुंजिका मंत्र, वेदोक्त रात्रि देवी सूक्त आदि का पाठ भी समाहित है। जिससे साधक देवी पाठ करते हैं। श्री जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि जयराम विद्यापीठ स्थित माता वैष्णों देवी गुफा में भी प्रत्येक नवरात्रों की भांति विभिन्न राज्यों से पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
जयराम विद्यापीठ के मंदिर में पूजन एवं आरती करते हुए श्रद्धालु।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मां चंद्रघंटा स्वरूप की श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुई पूजा

Wed Apr 2 , 2025
मां चंद्रघंटा स्वरूप की श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुई पूजा। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। तीसरी शक्ति मां चंद्रघंटा परम शांतिदायक और कल्याणकारी है : महंत जगन्नाथ पुरी। कुरुक्षेत्र, 1 अप्रैल : चैत्र नवरात्रों के चलते श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान के बाद लाई […]

You May Like

Breaking News

advertisement