
भारतीय जनता पार्टी का अंबेडकर के अपमान के विरुद्ध काली पट्टी बाँध कर विरोध प्रदर्शन
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : भारतीय जनता पार्टी का बाबा डॉ बी आर अंबेडकर के अपमान के विरुद्ध बरेली स्थित कोतवाली के सामने अंबेडकर पार्क में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन एवं धरना दिया गया। जिसमें राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य सदस्य मिथुन चौधरी आदि सहभागिराह एवं भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना दुर्विजय शाक्य अनिल सक्सेना एडवोकेट, गुलशन आनंद, रामगोपाल मिश्रा, निवेदिता श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष भाजपा, मंडल प्रभारी भाजपा, समस्त मोर्चे के अध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया क्षेत्र के पार्षद एवं वूथ अध्यक्ष आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।


