मोटी रकम लेकर बना दिया ‘पत्रकार’ ! अपराधी को पूर्वांचल प्रवक्ता ने दिया संरक्षण

मोटी रकम लेकर बना दिया ‘पत्रकार’ ! अपराधी को पूर्वांचल प्रवक्ता ने दिया संरक्षण

आजमगढ़,

पूर्वांचल प्रवक्ता की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है, जब यह खुलासा हुआ कि मोटी रकम लेकर अपराधियों को पत्रकार बनाया जा रहा है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले तथाकथित पत्रकार अरुण पांडेय का नाम चर्चा में है, जिन्हें पूर्वांचल प्रवक्ता ने पत्रकार का दर्जा दे दिया, जबकि उन पर पहले से गंभीर धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं और गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।

मऊ जनपद के रानीपुर ब्लॉक के निवासी साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक विपिन दुबे पर आरोप है कि वे पैसे लेकर अपराधियों को पत्रकार बना रहे हैं। यह मामला तब और गर्मा गया जब अरुण पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह एक लड़की के साथ अभद्रता करते नजर आ रहे थे। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस प्रशासन की सख्ती, खुलेगी हिस्ट्रीशीट

मीडिया से बातचीत में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेन्द्र लाल ने कहा कि अरुण पांडेय की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। इससे पहले भी उनके खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

आजमगढ़ मंडल में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है कि किस तरह पूर्वांचल प्रवक्ता ने अपराधियों को संरक्षण देकर पत्रकार बना दिया। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या प्रशासन इस तरह के अपराधियों को पत्रकार बनाकर धन उगाही करने वाले पूर्वांचल प्रवक्ता साप्ताहिक समाचार संस्था फर्जीवाड़े पर कोई ठोस कार्रवाई करेगा, या यह मामला भी समय के साथ ठंडे बस्ते में चला जाएगा?

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाज के साथ मिलकर नवरात्र उत्सव मनाने से दुर्गा मां के आशीर्वाद एवं आनंद की प्राप्ति होती है : महंत राजेंद्र पुरी

Thu Apr 3 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। नवरात्रों में मां भगवती शक्ति स्वरूप में भक्तों के साथ होती है। कुरुक्षेत्र, 2 अप्रैल : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने नवरात्र पूजन के चलते बताया कि चैत्र नवरात्रों का महत्व धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से है। देवी मां दुर्गा की पूजा भक्ति एवं […]

You May Like

advertisement