थाना नवाबगंज, बरेली पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान एक घायल सहित तीन अभियुक्तों को अवैध तमंचा, कारतूस एवं गोकशी के उपकरण सहित किया गया गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 04.04.2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम सतुईया कला के आगे नहर/नाले के किनारे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोवंशीय पशु की वध किए जाने के संबंध में थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0 185/26 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु प्रयास किए जा रहे थे। इसी घटना से संबंधित तीन अभियुक्तों 1. यासीन खां पुत्र सुल्तान खां (पैर में गोली लगने से घायल), 2. अवजल खां पुत्र यासीन खां एवं 3. अजमल खां पुत्र यासीन खां निवासीगण लभेड़ा थाना हाफिजगंज, बरेली को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

सूचना/पुलिस टीम/ कार्यवाही-
इसी क्रम में दिनांक 20.04.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि 03 व्यक्ति अलीनगर श्मशान घाट के आगे खजरा नहर पुलिया के पास गोकशी की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां अभियुक्तों ने स्वयं को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया, जिसमें उ0नि0 योगेन्द्र सिंह घायल हो गए। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त घायल हुआ तथा कुल तीन अभियुक्तों 1. यासीन खां पुत्र सुल्तान खां (पैर में गोली लगने से घायल), 2. अफजल खां पुत्र यासीन खां एवं 3. अफजाल खां पुत्र यासीन खां निवासीगण लभेड़ा थाना हाफिजगंज, बरेली को समय करीब 04:45 बजे गिरफ्तार किया गया।

घायल अभियुक्त एवं घायल पुलिसकर्मी को उपचार हेतु जिला अस्पताल, बरेली भेजा गया है। अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, 02 खोखा व 01 जिंदा कारतूस, गोकशी के उपकरण (छुरा, दाब, रस्सी, लकड़ी का गुटका, पल्ली) तथा एक गोवंशीय पशु बरामद किया गया है। अभियुक्तों द्वारा दिनांक 04.04.2026 को थाना नवाबगंज के ग्राम सतुईया कला क्षेत्र में की गयी गोकशी की घटना को उनके द्वारा कारित करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सादर सूचनार्थ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कारखाना इज्जत नगर एवं मंडल चिकित्सालय पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर का किया गया गहन निरीक्षण

Tue Apr 21 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर डा0 ए.ए खान द्वारा 17 एवं 18 अप्रैल 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कारखाना इज्जतनगर एवं मंडल चिकित्सालय, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कारखाना इज्जतनगर पर कार्यरत रेल […]

You May Like

advertisement