बाबा सिद्ध नाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए सत्र की शुरुआत हवन-यज्ञ के साथ

बाबा सिद्ध नाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए सत्र की शुरुआत हवन-यज्ञ के साथ।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 2 अप्रैल : बाबा सिद्ध नाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सलारपुर रोड, कुरुक्षेत्र में नए सत्र की शुरुआत हवन-यज्ञ के साथ की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ईश्वर सिंह, उपाध्यक्ष रेखा देवी और प्रधानाचार्या गीता शर्मा ने यज्ञमान के रूप में भाग लिया।
विद्यालय के प्रबंधक ईश्वर सिंह ने कहा कि हिंदू संस्कृति के अनुसार किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत हवन-यज्ञ से की जाती है। इसलिए, इस यज्ञ में विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्या गीता शर्मा ने पिछले सत्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और शिक्षकों को ओर अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया, ताकि विद्यालय के प्रत्येक छात्र का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्रदान करना है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भूअर आखाडा द्वारा आयोजित भव्य विराट दंगल समारोह का आयोजन आज

Thu Apr 3 , 2025
भूअर आखाडा द्वारा आयोजित भव्य विराट दंगल समारोह का आयोजन रिपोर्ट नीतीश जायसवाल आजमगढ़ आजमगढ़ जीयनपुर जीयनपुर नगर के समाजसेवी विजय शंकर यादव भूअर एक भूअर आखाडा संचालित करते है जिसमे नगर और अगल बगल जिलों से लोग आकर कुश्ती लड़ते है भूअर आखाडा के सौजन्य से कल 03 अप्रैल […]

You May Like

advertisement