पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य संवर्धन का सशक्त माध्यम है साइकिल : प्रो. वीरेंद्र पाल

केयू में विश्व साइकिल दिवस पर “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम आयोजित।

थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 7 जून : फिट इंडिया, उन्नत भारत अभियान, खेलो इंडिया तथा शारीरिक शिक्षा एवं खेल निदेशालय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन, कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल तथा खेल निदेशक प्रो. (डॉ.) दिनेश सिंह राणा के नेतृत्व में रविवार को “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल ने खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व साइकिल दिवस केवल एक खेल गतिविधि नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नियमित साइकिल चलाने से जहां शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, वहीं प्रदूषण में कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। प्रो. वीरेंद्र पाल ने सभी से ‘फिट इंडिया’ और ‘ग्रीन इंडिया’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण-मुक्त वातावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से साइकिल को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्वयं जागरूक होकर समाज को भी प्रेरित करने का आग्रह किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान खेल निदेशक प्रो. (डॉ.) दिनेश सिंह राणा ने कहा कि साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों एवं युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि साइकिल का अधिक उपयोग प्रदूषण को कम करने और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। विश्वविद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने चाहिए।
“संडे ऑन साइकिल” अभियान में शारीरिक शिक्षा एवं खेल निदेशालय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के जयघोष के साथ पूरे कार्यक्रम में जोश और देशभक्ति का वातावरण बनाए रखा।
इस अवसर पर बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद, प्रो. दीपक बब्बर, डॉ. सुरेंद्र वर्मा, डॉ. चंद्रकांत, एबीवीपी संगठन मंत्री सुनील गोंदर, वॉलीबॉल कोच राजेश कुमार, हॉकी कोच मलकीत कौर, रेसलिंग कोच रमेश, साइकिलिंग कोच शैलजा, खेल निदेशालय से प्रदीप, भारत भूषण सहित अन्य शिक्षण एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेस प्रिविलेज कार्ड फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर की स्वास्थ्य सेवाओं में एक अग्रिम पहल : डॉ. इंदु बंसल जैन

Sun Jun 7 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी। श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का 7वां प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मेलन हुआ सम्पन्न। मानेसर फोर्टिस में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण।श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा से जुड़े सैकड़ों पत्रकारों को वितरित हुए ‘प्रेस प्रिवलेज कार्ड’ चंडीगढ़/मानेसर, 7 जून : श्रमजीवी […]

You May Like

Breaking News

advertisement