भव्य भंडारे के साथ श्रीराम महायज्ञ व रामकथा का समापन

बिलरियागंज। कम्पोजिट विद्यालय भैंसहा परिसर में आयोजित श्रीराम महायज्ञ एवं रामकथा का समापन बृहस्पतिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य भंडारे के साथ समाप्त हुआ। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।दोपहर में कथा वाचक पंडित राघवेंद्र शास्त्री ने प्रभु श्रीराम के आदर्शों का वर्णन करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन त्याग, सत्य, कर्तव्य और मर्यादा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और उनके बताए मार्ग का अनुसरण करें। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने के लिए रामचरित से प्रेरणा लेना आवश्यक है।समापन के अवसर पर यज्ञ पूर्णाहुति के साथ वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के गांवों से आए सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मथुरा रेडियो से महाशिवरात्रि पर डॉ. गोपाल चतुर्वेदी की हिन्दी वार्ता का प्रसारण 15 फरवरी को

Fri Feb 13 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। वृन्दावन : नगर के प्रख्यात अध्यात्मविद व साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी की हिन्दी वार्ता का प्रसारण आकाशवाणी के मथुरा-वृन्दावन केंद्र से 15 फरवरी 2026 को प्रातः 09 बजे से किया जाएगा।इस विषय में […]

You May Like

advertisement