मार्च माह में टिकट चेकिंग द्वारा 2.76 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित किया गया

“मार्च माह में टिकट चेकिंग द्वारा 2.76 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित किया गया।”

(पंजाब) फिरोजपुर 02 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग दल द्वारा ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे रेलयात्रियों की इस प्रवृति पर रोक लगाने हेतु ट्रेनों में सतत् टिकट चेकिंग किया जा रहा है। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा मार्च माह के दौरान ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 29,436 यात्री बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए तथा उनसे जुर्माने के तौर पर लगभग 2.76 करोड़ रूपये का राजस्व वसूल किया गया। फिरोजपुर मंडल ने वर्तमान वित्त वर्ष में टिकट चेकिंग के माध्यम से लगभग 34.14 करोड़ रूपये का राजस्व वसूल किया है।

 मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ़-सुथरा बनाए रखने तथा आम जनता को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने एवं उनको साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जाँच की जाती है। इसके फलस्वरूप मार्च माह में 449 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट) उनसे 78 हजार रूपये से अधिक वसूल किए गए।

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य रेलवे टिकटों की बिक्री में सुधार और बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से जुर्माना वसूल करना है ताकि वे भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा रेल राजस्व में बढ़ोतरी के साथ-साथ ट्रेन में यात्रा के दौरान खोए हुए सामान / खोए हुए बच्चों को उनके अभिभावकों से मिलाने हेतु हमेशा तत्पर रहकर सामाजिक दायित्व भी निभाते रहते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चतुर्थ नवरात्रि में अमृत वेला सदस्यों ने माँ कूष्मांडा का किया गुणगान

Thu Apr 3 , 2025
चतुर्थ नवरात्रि में अमृत वेला सदस्यों ने माँ कूष्मांडा का किया गुणगान (पंजाब)फिरोजपुर 02 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर बाजार राम सुख दास में चतुर्थ नवरात्रि में अमृत वेला प्रभात सदस्यों ने माँ कूष्मांडा का गुणगान किया, सभी शहर निवासियों ने भाग लेकर कार्यक्रम […]

You May Like

advertisement