बरेली में प्रेम विवाह को लेकर युवती ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों पर धमकी देने का आरोप

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : प्रेम विवाह के फैसले के बाद सुरक्षा को लेकर एक युवती और उसके साथी ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि शादी के फैसले से उसके परिजन नाराज हैं और उसे तथा उसके साथी को धमकियां दी जा रही हैं। मामले में दोनों ने डीआईजी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस सुरक्षा की मांग की है। साथ ही युवती के विधिक बयान दर्ज कराकर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
प्रार्थना पत्र के मुताबिक, समीर कुमार पुत्र रामू और सानिया पुत्री पूरन निवासी बासमंडी, शाहमतगंज, बरेली ने सजातीय होने का उल्लेख करते हुए धार्मिक रीति से स्वेच्छा से विवाह करने की बात कही है। पत्र में बताया गया है कि विधिक विवाह की प्रक्रिया 21 अगस्त 2026 को पूरी की गई। युवती के परिजन इस विवाह से सहमत नहीं हैं, जिसके बाद दोनों ने अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया है।
सानिया ने बातचीत में बताया कि वह और समीर कुमार कई वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं और उनके बीच प्रेम संबंध है। उसने बताया कि दोनों एक ही मोहल्ले में रहते हैं और सोशल मीडिया तथा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी बातचीत करते थे। सानिया के मुताबिक, वह समीर से शादी करना चाहती है और दोनों की ओर से कोर्ट में आवश्यक कागजात जमा किए जा चुके हैं।
सानिया ने आरोप लगाया कि उसके परिवार के कुछ लोग शादी के फैसले से नाराज हैं और उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसके अनुसार, उसकी मां, चाचा और भाई की ओर से धमकियां दी जा रही हैं। युवती का कहना है कि वह अपनी इच्छा से यह फैसला ले रही है और उसे किसी तरह का दबाव नहीं है।
वहीं, समीर कुमार ने बताया कि वह आजम नगर, बरेली का रहने वाला है और उसके पिता का नाम रामू है। उसने कहा कि दोनों के बीच कई वर्षों से बातचीत और प्रेम संबंध है तथा वह सानिया से शादी करना चाहता है। समीर के मुताबिक, उसके परिवार वाले इस रिश्ते के लिए सहमत हैं, जबकि सानिया के परिजन इसके खिलाफ हैं। उसने भी कहा कि सानिया अपनी इच्छा और सहमति से उसके साथ है।
दोनों ने डीआईजी बरेली को दिए प्रार्थना पत्र में पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही सानिया के विधिक बयान दर्ज कराए जाने और मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई के आदेश देने का अनुरोध किया गया है। अब पुलिस की ओर से मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी ने जनपद में पर्याप्त मात्रा में चीनी की उपलब्धता एवं चीनी के बढ़ते दामों के सम्बन्ध में की बैठक

Sun Aug 23 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जनपद में पर्याप्त मात्रा में चीनी की उपलब्धता एवं चीनी के बढ़ते दामों के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा चीनी के थोक विक्रेताओं से चीनी के स्टॉक की कमी व […]

You May Like

Breaking News

advertisement