चतुर्थ नवरात्रि में अमृत वेला सदस्यों ने माँ कूष्मांडा का किया गुणगान

चतुर्थ नवरात्रि में अमृत वेला सदस्यों ने माँ कूष्मांडा का किया गुणगान

(पंजाब)फिरोजपुर 02 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर बाजार राम सुख दास में चतुर्थ नवरात्रि में अमृत वेला प्रभात सदस्यों ने माँ कूष्मांडा का गुणगान किया, सभी शहर निवासियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को उत्साह जनक बना दिया और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। सचिन नारंग, जगदीश मक्कड़, विजय ग्रोवर, साजन वर्मा, राजू, और तरसेम लाल अरोड़ा ने महामाई की सुन्दर भेटों/भजनों का गुणगान किया। इस अवसर पर पंडित सत्यदेव भारद्वाज जी ने अपने प्रवचनों में कहा कि नवरात्र के चौथे दिन देवी मां को कुष्मांडा के रूप में पूजा जाता है। अपनी मंद, हल्की हंसी के द्वारा अंड यानी ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इस देवी को कुष्मांडा नाम से पुकारा जाता है। जब सृष्टि नहीं थी, चारों तरफ अंधकार ही अंधकार था, तब इसी देवी ने अपनी हल्की सी मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी। पंडित जी ने कहा कि मां कूष्मांडा का यह स्वरूप शक्ति, समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर देशबंधु तुल्ली, सरदार अवतार सिंह, राजेश सचदेवा, प्रदीप चानना, पुरषोत्तम चावला, महंत शिवराम दास, मनोज गखड़, संजीव नरूला, अजय ग्रोवर, राजू ओबेरॉय, संजीव पूजा हांडा, आशा गुप्ता, सीमा धवन, कल्पना भारद्वाज और अधिक संख्या में बच्चों और बुजुर्गों ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षक कभी रिटायर नही होता, बढ़ जाती है जिम्मेदारी- बीईओ

Thu Apr 3 , 2025
शिक्षक कभी रिटायर नही होता, बढ़ जाती है जिम्मेदारी- बीईओ दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुकुमपुर माधौपुर मे ब्लॉक के सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का सम्मान-विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीईओ भानुशंकर गंगवार ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही […]

You May Like

advertisement