शिक्षक कभी रिटायर नही होता, बढ़ जाती है जिम्मेदारी- बीईओ

शिक्षक कभी रिटायर नही होता, बढ़ जाती है जिम्मेदारी- बीईओ

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुकुमपुर माधौपुर मे ब्लॉक के सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का सम्मान-विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीईओ भानुशंकर गंगवार ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होता है बल्कि समाज मे उसकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। यहां बीईओ ने 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए शिक्षक कमलेश भारती, कंचन अग्रवाल, रामकुमारी, नुसरत जहां, प्रतिमा सक्सेना, अर्चना सिन्हा, नाहिद जमाल, शादाब शमीम को शाल ओढ़ाकर स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। वही अपने मूल विद्यालय बापस गए एआरपी सौरभ बाजपेई, गौरव सक्सेना, नरगिस परवीन, शीला गंगवार, भगवान दास गंगवार का फूलमालाओं से स्वागत किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार ने कहा कि शिक्षक अपनी सेवावधि के साथ साथ सेवानिवृत्त होने के उपरांत भी अपने कर्तव्यों और आचरण से समाज को दिशा दिखाते है। प्रेमपाल गंगवार ने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक हमारे वरिष्ठ है। जिनकी सेवाएं और कर्तव्य पालन हमारे लिए सदैव मार्गदर्शन का काम करती है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश गंगवार सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षको के कार्यों की सराहना की। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने एआरपी के कार्यों की सराहना की। संचालन डॉ. केपी सिंह ने किया। अंत मे स्कूल की इंचार्ज अध्यापिका शबीह फातमा ने आए हुए अतिथियों व शिक्षक- शिक्षिकाओ का आभार जताया। इस अवसर पर केसी पटेल, बलवीर सिंह, योगेश गंगवार, परम कृष्ण पाल, राजकुमार यादव, प्रेमपाल गंगवार, अखिलेश गंगवार, रुचि गंगवार, शिल्पी अग्रवाल, संदीप गुप्ता, विनोद चौधरी, रमेश पपनै, हिमांशु सक्सेना सहित शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के आवास पर पहुँचे गवर्नर संतोष गंगवार राजनैतिक कार्यकाल की चर्चा कर यादें की ताजा

Thu Apr 3 , 2025
भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के आवास पर पहुँचे गवर्नर संतोष गंगवार राजनैतिक कार्यकाल की चर्चा कर यादें की ताजा दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : भाजपा नेताओं से होली मिलने फतेहगंज पश्चिमी पहुंचे गवर्नर संतोष गंगवार,भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के आवास पर पुराने कार्यकर्ताओं से अपने राजनैतिक कार्यकाल की चर्चा […]

You May Like

advertisement