भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के आवास पर पहुँचे गवर्नर संतोष गंगवार राजनैतिक कार्यकाल की चर्चा कर यादें की ताजा

भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के आवास पर पहुँचे गवर्नर संतोष गंगवार राजनैतिक कार्यकाल की चर्चा कर यादें की ताजा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भाजपा नेताओं से होली मिलने फतेहगंज पश्चिमी पहुंचे गवर्नर संतोष गंगवार,भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के आवास पर पुराने कार्यकर्ताओं से अपने राजनैतिक कार्यकाल की चर्चा कर यादें ताजा की।
युवा अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के आवास पर आज झारखंड राज्य के राज्यपाल एवं बरेली के पूर्व सांसद/पूर्व केंदीय मंत्री संतोष गंगवार दोपहर 12 बजे अपने राजकीय काफिले के साथ पहुंचे और अपने पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चाय पर चर्चा कर होली मिलकर सबको बधाई दी। श्री गंगवार ने एक घंटे के कार्यक्रम में फतेहगंज पश्चिमी के वरिष्ठ बुजुर्ग नेताओं के साथ अपने सांसद कार्यकाल के बाइक पर बैठकर प्रचार करने की यादें ताजा की साथ ही सभी पार्टी नेताओं को रांची राजभवन आने का न्यौता भी दिया। इस दौरान विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष वीरेंद्र गंगवार वीरू,भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा,शंशाक अग्रवाल,सनी सिंह,नरेश एरन, विनोद अग्रवाल,दौलत राम गुप्ता, गोविंद गुप्ता,अजय सक्सेना,सौरभ पाठक, हरीश गंगवार,कुलवीर सिंह, संजीव शर्मा, कन्हैया लाल,दीपक गोयल,अंशुल सक्सेना,राजेश गुप्ता, शानू मिश्रा, तरुण गंगवार, कृष्ण गोपाल गंगवार, हरदेव गंगवार आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सज रहे भोले बाबा, निराले दूल्हे बाबा

Thu Apr 3 , 2025
पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : स्थानीय श्री हरमिलाप शिव शक्ति मन्दिर जनकपुरी बरेली में चल रही श्री शिव महा पुराण की कथा के चतुर्थ दिवस मे आचार्य श्री मधुर कृष्ण शास्त्री जी ने सूत जी कह रहे हैं, सखियों तुम्हारे दिल में भोले बाबा के प्रति बहुत प्रेम है ,भोले […]

You May Like

advertisement