मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मनाया लोहड़ी का त्यौहारहरियाणावासियों को दी लोहड़ी एवं मकर संक्रांत की बधाईंया

कुवि की छात्राओं ने सुंदरी मुंदरी गीत गाकर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 13 जनवरी : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश की मजबूती के लिए समाज में समानता और सहयोग की भावना जरूरी है। इस प्रकार लोहड़ी जैसे पर्व समाज को एक सूत्र में बांधकर रखते हैं। यह पर्व देश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने वाला एक प्रमुख पर्व है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित लोहड़ी एवं मकर सक्रांति पर्व पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा सहित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों को बधाई देते हुए बोल रहे थे। उन्होंने समस्त हरियाणावासियों को भी लोहड़ी एवं मकर संक्रांत की बधाईंयां दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोहड़ी प्रज्ज्वलित कर उसमें मूंगफली, रेवड़ी व गजक का प्रशाद अर्पित किया। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की पंजाबी विभाग की छात्राओं ने…… सुंदर मुंदरिए, तेरा कौन विचारा, दुल्ला भट्टी वाला, दुल्ले दी धी व्याही, सेर शक्कर पाई
कुड़ी दा लाल पताका, कुड़ी दा सालू पाटा, सालू कौन समेटे गीत गाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष गिद्दा प्रस्तुत किया व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में लोक पारम्परिक तरीके से उनका स्वागत किया।
इस मौके पर खेल मंत्री गौरव गौतम, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, सीएम के ओएसडी डॉ राज नेहरू, स्वर्ण जयंती संस्थान के महानिदेशक अंशज सिंह, सलाहकार, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता लेफ्टिनेंट जनरल जे.एस. नैन, उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, शाहबाद के भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष कलसाना, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, डॉ. सलोनी दिवान आदि उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सहज योग में ओंकार का विशेष योगदान है : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया।

Mon Jan 13 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – कपिल अरोड़ा।दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र : समर्थगुरू धाम संस्थान, मुरथल हरियाणा के संस्थापक आदरणीय समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया की कृपा से 12 जनवरी 2025, रविवार को मेडिटेशन प्वाइंट , कसौली हिमाचल प्रदेश में सत्संग और ध्यान कार्यक्रम बहुत धूम-धाम से संपन्न हुआ।समर्थगुरू […]

You May Like

advertisement