पूर्व प्राथमिक विद्यालय मेंहनगर में प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

मेंहनगर आज़मगढ़
ब्यूरो चीफ जय शर्मा

आज दिनांक 04/04/2025 को पूर्व मध्यिक विद्यालय मेहनगर के प्रांगण में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय आय परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों के पुरस्कार वितरण समा रोह का आयोजन हुआ जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्री रविकेश कुमार द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया
जिसमें कक्षा 8 में प्रथम स्थान आंचल यादव द्वितीय स्थान रुचि विश्वकर्मा व तृतीय स्थान अमन यादव को प्राप्त हुआ। कक्षा 7 में प्रथम स्थान अंबुज मौर्य द्वितीय स्थान रीना सोनकर व तृतीय स्थान शिवम् सोनकर को प्राप्त हुआ। कक्षा 6 में प्रथम स्थान श्रेयस मौर्य द्वितीय स्थान आरुषि व तृतीय स्थान आराध्य सिंह ।
राष्ट्रीय आय परीक्षा में प्रथम स्थान आंचल यादव व द्वितीय स्थान रुचि विश्वकर्मा को प्राप्त हुआ। और प्राथमिक विद्यालय ख़ुटवा चक ख़ुटवा के मुस्कान ने नवोदय विद्यालय समिति में कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो भी पियेगा वो दहाड़ेगा ।प्रधानाध्यापक ने कहा कि शिक्षा समाज का दर्पण है जो बच्चे मेहनत करके उत्तीर्ण हुए है वो इस विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन नवरंग ताम्रकार ने किया । इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री रमाशंकर सिंह, श्री अवध लाल , श्री शंकर कुमार, श्री राम यादव श्री गौतम कुमार , श्री मती सीमा सिंह, श्री मती मीरा यादव उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेस्टोरेंट में व्यापारियों द्वारा होली व ईद मिलन

Fri Apr 4 , 2025
बिलरियागंज/आजमगढ़ स्थानीय थाना बिलरियागंज के एक रेस्टोरेंट में व्यापारियों द्वारा होली व ईद मिलन का आयोजन किया गया जिसमें बिलरियागंज थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविंद्र पांडेय व सिपाही को गिफ्ट हेमपर देकर सम्मानित किया गया। जो बाजार में चर्चा का विषय बना इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसागर सिंह ने किया […]

You May Like

advertisement